Apple के CEO टिम कुक का इस्तीफा, लिखी इमोशनल पोस्ट
एप्पल के सीईओ Tim Cook आज यानी 31 अगस्त 2026 को बतौर सीईओ आखिरी दिन था. ऐसे में इस दिन वो बेहद इमोशनल नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए भावुक संदेश भी दिया.

एप्पल के CEO टिम कुक ने कंपनी के CEO के पर से इस्तीफा दे दिया है. इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने दी. सीईओ के रूप में अपने आखिर दिन पर कुक बेहद भावुक नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक इमोशनल पोस्ट किया. जिसमें एप्पल के कर्मचारियों, ग्राहकों और पूरी एप्पल कम्युनिटी को शुक्रिया कहा और बताया कि उन सभी से उन्हें प्रेरणा मिलती है.
सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
बतौर सीईओ अपने आखिरी दिन पर टिम कुक ने सोशल मीडिया पर भी भावुक पोस्ट लिखा है. उन्होंने अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने आखिरी दिन के बारे में बात की है. उन्होंने कहा है कि CEO के तौर पर उनका पद कल बदल जाएगा, लेकिन एप्पल कम्युनिटी के लिए उनका प्यार कभी नहीं बदलेगा.
ये भी पढ़ें: FD पर नहीं घटेगा ब्याज, अब बैंक से लोन लेने वालों पर बढ़ेगा दबाव
अपने इस पोस्ट में कुक ने लिखा, 'CEO के रूप में मेरे आखिरी दिन पर एप्पल कम्युनिटी को ढेर सारा प्यार. मेरा पद (टाइटल) कल बदल जाएगा, लेकिन एप्पल कम्युनिटी के लिए मेरा प्यार कभी नहीं बदलेगा. हमेशा मेरी प्रेरणा बने रहने के लिए बहुत शुक्रिया. मेरा आभार असीम है, और मैं अपने जीवन के अगले अध्याय के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.'
Apple CEO Tim Cook, in a post on his last day as CEO, says, "My title changes tomorrow, but the love I have for the Apple community never will. Thank you for being a constant source of inspiration. My gratitude is endless, and I’m excited for the next chapter." pic.twitter.com/EHVajyGX6U
— ANI (@ANI) August 31, 2026
लंबे समय से जुड़े हैं एप्पल के साथ
टिम कुक काफी लंबे समय से एप्पल का नेतृत्व कर रहे हैं. वो करीब 15 साल तक एप्पल के CEO रहे हैं. तो वहीं अब 1 सितंबर से वो इस पद से हट जाएंगे और कंपनी में एग्जी्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे. उनके कार्यकाल में एप्पल में iPhone से आगे बढ़कर कई नए प्रोडक्ट में बड़ा विस्तार किया. कुक ने अगस्त 2011 में एप्पल के CEO का पद संभाला था. उन्होंने कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स के बाद ये जिम्मेदारी ली थी.
ये भी पढ़ें: बच्चों को Maggie-Kurkure देने से पहले सावधान, अब डेट मिटाकर बेचा जा रहा सामान
अब कौन होगा नया सीईओ?
बता दें कि 1 सितंबर से जॉन टेरनस Apple के नए CEO के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे. टेनरस 2021 से कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग विभाग का नेतृत्व कर रहे हैं. वो एप्पल के कई जरूरी प्रोडक्ट्स के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं.























