एक्सप्लोरर

IPOs in FY24: चालू वित्त वर्ष में लॉन्च हुए 75 आईपीओ, कंपनियों ने जुटाया 20 पर्सेंट ज्यादा फंड

IPO Market Update: आज शेयर बाजार के लिए चालू वित्त वर्ष का आखिरी दिन है. यह वित्त वर्ष आईपीओ के लिहाज से बाजार के लिए शानदार साबित हुआ है...

चालू वित्त वर्ष समाप्त होने की दहलीज पर खड़ा है. शेयर बाजार के लिहाज से चालू वित्त वर्ष आज ही समाप्त हो रहा है. आज के बाद अब इस वित्त वर्ष में तीन दिन ही बचे हुए हैं और तीनों दिन बाजार बंद रहने वाला है. इस वित्त वर्ष के दौरान घरेलू बाजार में आईपीओ की गतिविधियां तेज रहीं. इश्यू की संख्या और रकम दोनों लिहाज से वित्त वर्ष बेहतर साबित हुआ.

लगातार 3 दिन बाजार की छुट्टी

चालू वित्त वर्ष की बात करें तो आज के बाद 29 मार्च को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी. उसके बाद 30 मार्च को शनिवार और 31 मार्च को रविवार है. इस तरह लगातार तीन दिन अब बाजार बंद रहने वाला है. घरेलू शेयर बाजार में अब अगला कारोबार सोमवार 1 अप्रैल को होगा, जो नए वित्त वर्ष का पहला दिन होगा. इस वित्त वर्ष में शेयर बाजार में 75 आईपीओ लॉन्च हुए, जो पिछले दो साल में सबसे ज्यादा रहा.

इस वित्त वर्ष के प्रमुख आईपीओ

इस वित्त वर्ष के दौरान बाजार कई शानदार आईपीओ का गवाह बना. देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट समूह टाटा ग्रुप ने दो दशक के सूखे को समाप्त करते हुए आईपीओ बाजार में दस्तक दी. 2004 में टीसीएस का आईपीओ लॉन्च होने के बाद इस वित्त वर्ष में टाटा टेक का आईपीओ आया, जिसे बाजार में करीब 70 गुना सब्सक्राइब किया गया. उसके अलावा बाजार में इरेडा, जेएसडब्ल्यू इंफ्रा, सेलो वर्ल्ड जैसे इश्यू भी लॉन्च हुए, जिनका बेसब्री से इंतजार हो रहा था.

कंपनियों ने जुटाया इतना फंड

चालू वित्त वर्ष में न सिर्फ लॉन्च होने वाले आईपीओ की संख्या बढ़ी, बल्कि आईपीओ से जुटाई गई रकम भी बढ़ गई. चालू वित्त वर्ष के दौरान लॉन्च हुए 75 आईपीओ में कंपनियों ने टोटल 61,915 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाबी हासिल की. जुटाई गई रकम का आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा है. इससे पहले 2022-23 में बाजार में 37 आईपीओ आए थे और उनमें कंपनियों ने 52,116 करोड़ रुपये जुटाए थे.

50 आईपीओ ने कराई कमाई

इस वित्त वर्ष के दौरान आए आईपीओ को शेयर बाजार की शानदार रैली से फायदा हुआ. इस वित्त वर्ष के दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांकों में 30-30 फीसदी की तेजी आई. इसके दम पर चालू वित्त वर्ष में आए 75 में से 50 आईपीओ ने पॉजिटिव रिटर्न दिया. इनका औसत रिटर्न 65 फीसदी रहा. वहीं 5 आईपीओ ने तो 150 फीसदी से भी ज्यादा रिटर्न दिया.

ये भी पढ़ें: वीजा और मास्टरकार्ड की डील, कम हो सकता है क्रेडिट कार्ड यूजर्स का खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget