एक्सप्लोरर

Credit Card Fees: वीजा और मास्टरकार्ड की डील, कम हो सकता है क्रेडिट कार्ड यूजर्स का खर्च

Visa Mastercard Settlement: वीजा और मास्टरकार्ड दोनों दुनिया के दो सबसे बड़े कार्ड नेटवर्क हैं. दोनों के बीच सेटलमेंट से दुनिया भर के ग्राहक लाभान्वित हो सकते हैं...

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आज के समय में काफी बढ़ गया है. भारत समेत दुनिया के लगभग सारे देशों में बड़े पैमाने पर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किए जाते हैं. क्रेडिट कार्ड से यूजर्स को कई फायदे होते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल करने के लिए विभिन्न चार्जेज का भुगतान करना पड़ता है. अब इस मोर्चे पर यूजर्स को कुछ राहत मिल सकती है.

30 बिलियन डॉलर का सेटलमेंट

दुनिया के दो सबसे बड़े कार्ड नेटवर्क वीजा और मास्टरकार्ड के बीच एक समझौता हुआ है, जिससे क्रेडिट कार्ड यूजर्स के खर्च में कुछ कटौती आने की उम्मीद जगी है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, वीजा और मास्टरकार्ड 30 बिलियन डॉलर के एक सेटलमेंट पर सहमत हुए हैं. यह सेटलमेंट मर्चेंट्स के क्रेडिट कार्ड फी को लेकर है. सेटलमेंट डेबिट कार्ड फी पर भी लागू है.

इन शर्तों पर बनी दोनों में सहमति

दोनों कार्ड नेटवर्क कंपनियों ने सेटलमेंट के बारे में इसी सप्ताह ऐलान किया. सेटलमेंट के तहत दोनों नेटवर्क प्रोवाइडर स्वाइप रेट को 0.04 फीसदी कम करने पर सहमत हुए हैं. यह कटौती तीन साल के लिए होगी. इसके अलावा दोनों नेटवर्क के बीच इस बात पर भी सहमति बनी है कि औसत रेट को मौजूदा दर की तुलना में अगले पांच साल के लिए 0.07 फीसदी कम रखा जाए.

क्या होती है स्वाइप रेट?

दोनों नेटवर्क अगले पांच साल के लिए दरों को अधिकतम लिमिट के दायरे में फिक्स रखने पर सहमत हुए हैं और एंटी-स्टियरिंग प्रोविजन को हटाने पर भी बात बन गई है. स्वाइप रेट वह शुल्क है, जो वीजा और मास्टरकार्ड जैसे कार्ड नेटवर्क कार्ड से हुए लेन-देन पर वसूल करते हैं. अमूमन इसकी दर 1.5 फीसदी से 3.5 फीसदी होती है. कार्ड नेटवर्क यह शुल्क मर्चेंट से वसूल करते हैं और लगभग मामलों में मर्चेंट इसका बोझ ग्राहकों पर डालते हैं. कई जगहों पर मर्चेंट कार्ड पेमेंट से पहले ही ग्राहक को आगाह कर देते हैं कि उन्हें इतना अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है.

इस तरह ग्राहकों को हो सकता है लाभ

दोनों नेटवर्क के बीच समझौते से इस बात की उम्मीद बढ़ी है कि इससे कार्ड पेमेंट करने वाले ग्राहकों को फायदा होगा. दरअसल सेटलमेंट के तहत ये फैसला मर्चेंट के ऊपर छोड़ा गया है कि वे रेट में की गई कटौती का लाभ ग्राहकों को दें या न दें. अगर मर्चेंट इसका लाभ आगे बढ़ाते हैं तो ग्राहकों को कम अतिरिक्त भुगतान करना होगा. इस सेटलमेंट को यूएस में अभी अथॉरिटीज की हरी झंडी की दरकार है.

ये भी पढ़ें: एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों को झटका, 1 अप्रैल से इस काम के लगेंगे ज्यादा पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget