एक्सप्लोरर

घर बैठे पति-पत्नी कमा रहे 50 लाख, सिर्फ एक बार की मेहनत और पानी से निकल रहा सोना

उनकी यात्रा एक छोटे से प्रयोग से शुरू हुई. उन्होंने केवल 1 किलो केसर के बीज खरीदे और नागपुर में इसकी खेती करने की कोशिश की. शुरुआत में उन्हें सिर्फ कुछ ग्राम केसर ही मिला, लेकिन यह उनके लिए काफी था.

आज कल पूरी दुनिया नौकरी के पीछे भाग रही है. लोग सोच रहे हैं कि उन्हें कुछ हजार की नौकरी कैसे भी कर के मिल जाए तो वह अपनी जिंदगी गुजार लें. हालांकि, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं... जो नौकरी से इतर कुछ ऐसा कर के मोटा पैसा बना रहे हैं, जिसके बारे में हम और आप शायद सोच भी नहीं सकते. आज हम आपको जिस दंपति के बारे में बताने वाले हैं वह हर साल पानी से 50 लाख का सोना निकाल रहा है.

कैसे कमा रहे मोटा पैसा

हम जिस दंपति की बात कर रहे हैं वह नागपुर के रहने वाले हैं. दरअसल, अक्षय होले और उनकी पत्नी दिव्या लोहकरे होले ने एरोपोनिक खेती (aeroponic farming) तकनीक का इस्तेमाल करके दुनिया के सबसे महंगे मसालों में से एक, केसर, को बिना मिट्टी और पारंपरिक सिंचाई के उगाने में सफलता पाई है. टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस अनोखी तकनीक से उन्होंने कश्मीर की ठंडी और शुष्क जलवायु को अपने घर के अंदर ही तैयार कर लिया और सालाना 50 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं.

कैसे शुरू हुआ ये सफर

केसर की खेती पारंपरिक रूप से कश्मीर की खास शुष्क ठंडी जलवायु में ही होती है, जहां ठंडी सर्दियां और शुष्क गर्मियां इसकी खेती के लिए सही होती हैं. लेकिन अक्षय और दिव्या ने पारंपरिक तरीकों को चुनौती देते हुए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया. इससे पहले, उन्होंने दो साल में कुल साढ़े तीन महीने कश्मीर में बिताए और वहां केसर की पारंपरिक खेती का गहन अध्ययन किया.

पहले 1 किलो खरीदा फिर खरीद लिया 350 किलो बीज

उनकी यह यात्रा एक छोटे से प्रयोग के साथ शुरू हुई. उन्होंने केवल 1 किलो केसर के बीज खरीदे और नागपुर में इसकी खेती करने की कोशिश की. शुरुआत में उन्हें सिर्फ कुछ ग्राम केसर ही मिला, लेकिन यह उनके लिए काफी था. इसके बाद उन्होंने 350 किलो केसर के बीज खरीदे और इस बार उन्हें लगभग 1,600 ग्राम केसर का उत्पादन हुआ.

क्या होती है एरोपोनिक तकनीक

दरअसल, एरोपोनिक तकनीक में पौधों को बिना मिट्टी के हवा और पानी के छिड़काव (mist) के जरिए उगाया जाता है. यह तकनीक न सिर्फ जगह की बचत करती है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है. अक्षय और दिव्या ने अपने घर के अंदर 400 वर्ग फुट की जगह में केसर उगाने का सेटअप तैयार किया है. इसके अलावा, उन्होंने अपने सिस्टम में सोलर पावर को भी शामिल किया है, जिससे उनका कार्बन फुटप्रिंट और कम हो गया है.

ये भी पढ़ें: Gold Price: अमेरिका-चीन की लड़ाई में आसमान पर पहुंचे सोने के दाम, 10 ग्राम छोड़िए अब 1 ग्राम खरीदना होगा मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget