एक्सप्लोरर

Motherhood Planning: कोविड के बाद के युग में बढ़ गया है महत्व, मां बनने से पहले जरूर कर लें ये वित्तीय तैयारियां

Financial Planning for Mothers: मां बनना एक वित्तीय जिम्मेदारी भी है और इसके लिए भी पहले से योजना बनाने व तैयारियां करने की जरूरत है. कोविड के बाद इसका महत्व और बढ़ गया है...

(अनुराधा श्रीराम)

नए जमाने की महिलाओं ने कई परंपराओं और रूढ़ियों को मात दी है. उन्होंने तमाम चुनौतियों से जूझते हुए हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़े हैं. अब महिलाएं साथ-साथ व्यक्तिगत व वित्तीय जिम्मेदारियां उठा रही हैं. महिलाओं के जीवन में मातृत्व एक अहम पड़ाव होता है. कोविड के बाद जो दौर सामने आया है, उसने हर किसी को कई तरह के सबक दिया है. आज हम बताने जा रहे हैं कि कोविड के बाद के दौर में महिलाओं को मां बनने से पहले किस तरह से वित्तीय तैयारियां करने की जरूरत है.

महामारी से शुरू हुआ नया दौर

कोविड-19 महामारी ने एक नए युग की शुरुआत की है, जिसने लाइफस्टाइल, हेल्थ और फाइनेंस के बारे में महिलाओं की धारणाओं को फिर से परिभाषित किया है. जैसे-जैसे दुनिया 'न्यू नॉर्मल' की चुनौतियों से जूझ रही है, मां बनने वाली महिलाओं के लिए अपनी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी व वेलफेयर को प्राथमिकता देना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है. महिलाओं ने कोविड के समय फाइनेंशियल डिसिप्लिन का उदाहरण पेश किया. अब जरूरत है उससे सबक लेकर आगे की तैयारियां करने की.

हेल्थ इंश्योरेंस की बढ़ी जागरूकता

महामारी के दौरान कई लोगों को वित्तीय समस्याओं से जूझना पड़ा. इससे उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा. इससे लोगों को पता चला कि फाइनेंशियल प्लानिंग किस तरह से जरूरी है. महामारी ने लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस के प्रति जागरूक किया. अच्छी बात है कि महिलाओं ने भी महामारी के सालों में जरूरी सबक लिए और अब वे हेल्थ इंश्योरेंस के प्रति पहले से ज्यादा जागरूक हैं.

बचत से नहीं चल पाएगा काम

हमारी न्यू हेल्थ नॉर्मल रिपोर्ट के अनुसार, 40 फीसदी पुरुषों की तुलना में 45 फीसदी महिलाएं विलासिता यानी लक्जरी के खर्चों में कटौती करने पर विचार कर रही हैं. इससे पता चलता है कि वे हेल्थ से जुड़ी जरूरतों के लिए तैयारियों पर ध्यान दे रही हैं. हालांकि, महिलाओं में अभी भी अनिश्चितता की भावना है. सर्वे में शामिल 41 फीसदी पुरुषों की तुलना में 36 फीसदी महिलाओं इस बात को लेकर संदेह जाहिर किया कि उनकी सेविंग्स अचानक आने वाली इलाज की जरूरतों के लिए पर्याप्त हैं.

महिलाओं में आए ये बदलाव

महामारी के बाद के दौर में स्वास्थ्य के व्यापक देखभाल की प्रवृत्ति उभरी है. आहार, व्यायाम और फिटनेस एक स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. महिलाओं ने विशेष रूप से मातृत्व के दौरान अच्छे स्वास्थ्य, अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार के महत्व को महसूस किया है और बच्चों सहित परिवार के अन्य सदस्यों को स्वस्थ भोजन की आदतें अपनाने और संतुलित जीवन शैली अपनाने के लिए मनाने में सफल रही हैं.

स्वास्थ्य निगरानी के मामले में, भावी माताओं के पास नियमित जांच, उनके स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं की निगरानी करने वाले एप्लिकेशन, वर्चुअल सलाह , फिटनेस ऐप, पहनने योग्य उपकरण और रोग ट्रैकिंग डिवाइस जैसे विभिन्न चैनलों तक पहुंच होती है. हमारी रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि महिलाएं इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग करके अपने स्वास्थ्य और शारीरिक गतिविधि पर नजर रखने के लिए तेजी से पहल कर रही हैं. 70 फीसदी पुरुषों की तुलना में 68 फीसदी महिलाएं नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की निगरानी करती हैं और वे वॉक आदि को ट्रैक करती हैं.

(लेखिका आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस की मुख्य एक्चुरी अधिकारी हैं. इस आलेख में प्रस्तुत विचार उनके निजी हैं.)

ये भी पढ़ें: स्टार्टअप के फंडिंग विंटर को अब दूर करेगी सरकार, इन्वेस्टमेंट तेज करने के लिए बन रही है योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से 6% उछला क्रूड ऑयल
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से 6% उछला क्रूड ऑयल

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget