एक्सप्लोरर

SME Stock Migration: छोटी कंपनियों के लिए शुभ होगा नया साल, मेनबोर्ड में इस तरह से होगा माइग्रेशन

SME Stocks Listing: नया साल शेयर बाजार पर लिस्टेड छोटी कंपनियों के लिए अच्छी खबरें लेकर आ रहा है. अब ये एसएमई कंपनियां मेनबोर्ड में माइग्रेट कर सकेंगी...

शेयर बाजार में लिस्टेड एसएमई कंपनियों के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आ रहा है. नए साल से एसएमई कंपनियों के लिए मेनबोर्ड में माइग्रेशन के नए नियम अमल में आ जाएंगे. इससे एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड कई छोटी कंपनियों को अब मेनबोर्ड का हिस्सा बनने का मौका मिलने वाला है.

माइग्रेशन के लिए ये कंपनियां होंगी पात्र

स्टॉक एक्सचेंजों पर एसएमई प्लेटफॉर्म से मेनबोर्ड में माइग्रेशन के नए गाइडलाइन एक जनवरी से अमल में आएंगे. इसे लेकर बीएसई ने नवंबर में नए गाइडलाइन जारी किया था. नए गाइडलाइन के अनुसार, जो कंपनियां एसएमई प्लेटफॉर्म पर कम से कम 3 साल से लिस्टेड हैं और उनके पास कम से कम 250 पब्लिक शेयरहोल्डर हैं, मेनबोर्ड में माइग्रेट कर सकती हैं.

इन शर्तों को भी करना होगा पूरा

मेनबोर्ड में माइग्रेट होने की चाह रखने वाली कंपनियों को कुछ अन्य शर्तों को भी पूरा करना होगा. जैसे- कंपनी के पास पिछले दो वित्त वर्ष के दौरान कम से कम 15 करोड़ रुपये की नेटवर्थ होनी चाहिए. उन्हें पिछले तीन फाइनेंशियल ईयर में से कम से कम दो में ऑपरेटिंग प्रॉफिट हुआ हो. माइग्रेशन के साल से ठीक पहले वाले वित्त वर्ष में उन्हें टैक्स के बाद मुनाफा होना चाहिए.

बढ़ेगी खुदरा निवेशकों की भागीदारी

शेयर बाजारों ने लिस्टेड एसएमई कंपनियों को मेनबोर्ड में शामिल करने के लिए इन गाइडलाइंस को ऐसे समय जारी किया है, जब हालिया समय में ताबड़तोड़ एसएमई आईपीओ देखे गए हैं. साल 2023 के दौरान मेनबोर्ड की तुलना में एसएमई सेगमेंट में डबल से ज्यादा इनिशियल पब्लिक ऑफर देखे गए. मजे की बात ये रही कि कई एसएमई आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिला. खासकर खुदरा निवेशकों ने इन्हें हाथों-हाथ लिया.

बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर इतनी कंपनियां

एसएमई सेगमेंट से मेनबोर्ड में मूव करने से कंपनियों को ज्यादा रिटेल कंट्रीब्यूशन का फायदा मिल सकता है. मेनबोर्ड में माइग्रेट होने से उनके बिड लॉट का साइज एक शेयर का हो जाएगा, जो रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आसान सौदा हो जाएगा. अभी बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर करीब 300 कंपनियां हैं, जिनका सम्मिलित बाजार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: इस कर्मचारी को भारी पड़ी नई नौकरी, पुरानी कंपनी ने कर दी 25 करोड़ की डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget