एक्सप्लोरर

Wipro-Cognizant Issue: इस कर्मचारी को भारी पड़ी नई नौकरी, पुरानी कंपनी ने कर दी 25 करोड़ की डिमांड

Who is Jatin Dalal: प्राइवेट सेक्टर में अक्सर कर्मचारी अपनी पुरानी नौकरी को छोड़कर नई कंपनियां जॉइन करते हैं. इसे लेकर इन दिनों कुछ दिग्गज कंपनियों के बीच घमासान मचा हुआ है...

आज के समय में लोग करियर में ग्रोथ के लिए नौकरियां स्विच करते रहते हैं. यह बेहद आम बात है, लेकिन फिर भी इसे लेकर अभी घमासान मचा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि कर्मचारियों के जॉब स्विच को लेकर मचे इस घमासान में कुछ दिग्गज कंपनियां शामिल हैं. ताजा मामले में एक दिग्गज कंपनी ने तो दूसरी जगह नौकरी जॉइन करने वाले अपने एक पूर्व कर्मचारी से करोड़ों की डिमांड भी कर दी है.

कर्मचारियों को लेकर हुई भिड़ंत

यह मामला जुड़ा है देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक विप्रो के साथ. विप्रो के फॉर्मर चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जतिन दलाल ने कुछ समय पहले अपनी पुरानी नौकरी छोड़ दी. उसके बाद जतिन दलाल एक अन्य दिग्गज आईटी कंपनी कॉग्निजेंट के साथ जुड़ गए. इसे लेकर विप्रो और कॉग्निजेंट के बीच ठन गई. खबरों के अनुसार, इस मामले में अब मुकदमेबाजी की भी शुरुआत हो गई है.

विप्रो ने पूर्व कर्मचारी से की इतनी डिमांड

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, विप्रो ने दलाल के जॉब स्विच को लेकर बेंगलुरू की एक अदालत में मुकदमा दायर किया है. विप्रो का आरोप है कि दलाल ने उसकी नौकरी छोड़ने के बाद 12 महीने के भीतर कॉग्निजेंट जॉइन कर लिया. इस तरह दलाल ने नॉन-कंपीट क्लॉज का उल्लंघन किया है. इस कारण विप्रो ने दलाल से 25.15 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की डिमांड की है. विप्रो की डिमांड में पेमेंट की तारीख तक 18 फीसदी का सालाना ब्याज भी शामिल है.

सितंबर में किया था विप्रो से रिजाइन

दलाल ने विप्रो के सीएफओ पद से सितंबर में रिजाइन किया था. वह 20 साल से ज्यादा समय से विप्रो के साथ जुड़े हुए थे. बीते कुछ दिनों में विप्रो के कई टॉप एक्सीक्यूटिव्स ने रिजाइन किया है. दलाल भी उनमें से एक है. विप्रो में दलाल का लास्ट वर्किंग डे 30 नवंबर था. दलाल अपनी नई नौकरी में कॉग्निजेंट में फाइनेंस डिपार्टमेंट को लीड करने वाले हैं.

पहले इस वरिष्ठ कर्मचारी ने जॉइन किया कॉग्निजेंट

इससे पहले विप्रो के एक और वरिष्ठ पूर्व कर्मचारी ने कॉग्निजेंट को जॉइन किया है. विप्रो के पूर्व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहम्मद हक इसी साल कॉग्निजेंट में गए हैं. वह विप्रो के अमेरिकी हेल्थकेयर व मेडिकल डिवाइसेज बिजनेस के हेड थे. अब उन्होंने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कॉग्निजेंट जॉइन कर लिया है. कॉग्निजेंट में उन्हें लाइफ साइंसेज का हेड बनाया गया है. विप्रो मोहम्मद हक के मामले में भी नॉन-कंपीट क्लॉज को आधार बनाकर शिकायत कर चुकी है. उस मामले में भी विप्रो का यही कहना है कि हक ने नौकरी छोड़ने के बाद 12 महीने से पहले ही कॉग्निजेंट में नई नौकरी जॉइन कर ली.

ये भी पढ़ें: इस छोटी बचत योजना के निवेशकों को फिर हाथ लगी निराशा, करीब 4 साल से नहीं बढ़ा है ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Business Ideas: घर बैठे शुरू करें ये 6 स्मार्ट बिजनेस, हो सकती है लाखों की कमाई
AI Business Ideas: घर बैठे शुरू करें ये 6 स्मार्ट बिजनेस, हो सकती है लाखों की कमाई
LPG Rate Today: क्या आज हुआ है गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव? फटाफट चेक करें रेट
क्या आज हुआ है गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव? फटाफट चेक करें रेट
Petrol-Diesel: आज कितने में बिक रहा है 1 लीटर पेट्रोल? डीजल की भी कितनी है कीमत? चेक करें ताजा रेट
आज कितने में बिक रहा है 1 लीटर पेट्रोल? डीजल की भी कितनी है कीमत? चेक करें ताजा रेट
Silver Import: सरकार ने अचानक कड़े किए चांदी के आयात नियम, सराफा बाजार-ज्वेलर्स के लिए बड़ी खबर
सरकार ने अचानक कड़े किए चांदी के आयात नियम, सराफा बाजार-ज्वेलर्स के लिए बड़ी खबर

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? मार्को रुबियो ने कर दिया चौंकाने वाला दावा
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? मार्को रुबियो ने कर दिया चौंकाने वाला दावा
UP Weather: यूपी में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में जारी रहेगी बादलों की आवाजाही, अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में जारी रहेगी बादलों की आवाजाही, अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
First King Of India: पूरे भारत पर सबसे पहले किस राजा ने किया था राज, उससे पहले कैसी थी देश की शासन व्यवस्था?
पूरे भारत पर सबसे पहले किस राजा ने किया था राज, उससे पहले कैसी थी देश की शासन व्यवस्था?
भारत में इंटरनेट यूज करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा, 4 साल में लगभग दोगुना हुआ आंकड़ा
भारत में इंटरनेट यूज करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा, 4 साल में लगभग दोगुना हुआ आंकड़ा
Embed widget