एक्सप्लोरर

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो इन गलतियों से बचें वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तो आप करते ही होंगे लेकिन इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया तो आपका क्रेडिट कार्ड सहूलियत के बजाए मुसीबत का कारण बन सकता है.

नई दिल्लीः इन दिनों क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ता जा रहा है और लोगों के पास कई-कई कंपनियों के क्रेडिट कार्ड होते हैं. आपके पास भी कई बैंकों के फोन आते होंगे कि उनके क्रेडिट कार्ड ले लें और कई बार आप ऑफर के चक्कर में पड़कर एक से अधिक क्रेडिट कार्ड ले लेते हैं. हालांकि एक से अधिक क्रेडिट कार्ड लेने में कोई परेशानी नहीं है अगर आप समय से उनके पेमेंट करते रहें और अपना क्रेडिट स्कोर ठीक बनाएं रखें. हालांकि क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय कई बार आप ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से आपको आगे चलकर दिक्कत हो सकती है. तो यहां आप उन गलतियों के बारे में जान सकते हैं और सावधान रह सकते हैं.

टाइम पर करें क्रेडिट कार्ड का ड्यू पेमेंट क्रेडिट कार्ड का ड्यू पेमेंट हमेशा समय से करें वर्ना आपको पेनाल्टी के साथ-साथ बकाया रकम पर इंटरेस्ट भी देना पड़ता है जो कि काफी भारी अमाउंट हो जाता है. इसका एक और नुकसान ये भी होता है कि आपको अगली महीने की जाने वाली शॉपिंग इंटरेस्ट फ्री यानी ब्याज मुक्त नहीं हो पाती है. वहीं समय पर पेमेंट न करने पर आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब हो जाता है जिससे कि आगे चलकर अगर लोन लेना पड़े तो इसमें परेशानी आती है. लिहाजा हमेशा समय से क्रेडिट कार्ड के पेमेंट को भर दें और अगर आपके पास पूरी रकम नहीं है तो मिनिमम पेमेंट ड्यू को जरूर भर दें जिससे आपको पेनल्टी न लगे.

भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी को पत्नी सहित मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

सिर्फ मिनिमम चार्जेज का पेमेंट करते रहना अच्छी आदत नहीं केवल मिनिमम चार्जेज का पेमेंट करते हैं यानी केवल बकाये की न्यूनतम रकम जमा करते हैं तो उस पर उस पर 2 फीसदी से लेकर 4 फीसदी ब्याज वसूला जाता है. सालाना आधार पर ये 25 फीसदी से ज्यादा बैठ सकती है जो कि बेहद महंगी फीस साबित होती है. लिहाजा सिर्फ चार्जेज का पेमेंट न करें बल्कि हमेशा क्रेडिट कार्ड के फुल पेमेंट को करें.

IRCTC की शेयर बाजार में बंपर शुरुआत, 101 प्रतिशत बढ़कर हुई लिस्टिंग

क्रेडिट कार्ड से कभी कैश न निकालें क्रेडिट कार्ड उपभोक्ताओं को क्रेडिट कार्ड कंपनियां एटीएम से पैसे निकालने की छूट देती हैं लेकिन बहुत अधिक कॉस्ट पर. कैश एडवांस के लिए फिक्स चार्ज होता है और क्रेडिट कार्ड के जरिए अगर आप एटीएम से कैश विड्रॉल कर रहे हैं तो इस पर 2-4 फीसदी हर महीने का ब्याज वसूला जाता है. ये बेहद ही महंगा ऑप्शन है और आपको क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने की गलती नहीं करनी चाहिए.

क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स बताने से बचें क्रेडिट कार्ड के ब्योरे को किसी के साथ साझा करने से आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं. कोई भी हो चाहे वो खुद को बैंक या कार्ड कंपनी का एंप्लाई बताए या आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स दिलाने के बहाने आपके कार्ड से संबंधित जानकारी मांगे, आप भूलकर भी अपने कार्ड की डिटेल्स न बताएं. आप याद रखें कि कभी भी बैंक या फिर क्रेडिट कार्ड कंपनियां आपसे इस तरह की डिटेल्स नहीं मांगती हैं. कभी भी कार्ड का नंबर, सीवीवी, एक्सपायरी डेट और इससे जुड़ा ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें वर्ना आपके साथ बड़ा फ्रॉड हो सकता है.

इस तरह आप बढ़ा सकते हैं अपनी पेंशन, जानिए वो तरीका जो बेहद काम का है

लिमिट का पूरा इस्तेमाल न करें. क्रेडिट लिमिट का पूरा इस्तेमाल भी आपको लिए नुकसान का कारण बन सकता है. अगर आप अपनी क्रेडिट कार्ड लिमिट के पूरे हिस्से का इस्तेमाल अक्सर करते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर निगेटिव हो सकता है और आगे चलकर आपको लोन लेने में दिक्कत हो सकती है.

2-3 कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए सुझाव अगर आप 2-3 कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक सुझाव है कि सभी कार्डों के पेमेंट को समय पर करें ताकि आपके क्रेडिट स्कोर पर निगेटिव असर न पड़े. साथ ही सभी कार्डों के रिवॉर्ड पॉइंट्स को भी समय-समय पर चेक करते रहें और इन्हें रिडीम करते रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रेडिट कार्ड की 90% लिमिट इस्तेमाल करने से क्या होता है?
क्रेडिट कार्ड की 90% लिमिट इस्तेमाल करने से क्या होता है?
अब सीधे ATM से निकलेगा नया डेबिट कार्ड, कैसे काम करेगी नई व्यवस्था?
अब सीधे ATM से निकलेगा नया डेबिट कार्ड, कैसे काम करेगी नई व्यवस्था?
NSE IPO पर बड़ा अपडेट, OFS के जरिए 1.05 करोड़ शेयर बेचेगी न्यू इंडिया इंश्योरेंस
NSE IPO पर बड़ा अपडेट, OFS के जरिए 1.05 करोड़ शेयर बेचेगी न्यू इंडिया इंश्योरेंस
8th Pay Commission: पेंशनर्स संगठन REWA की बड़ी मांग, ToR में करें बदलाव
8th Pay Commission: पेंशनर्स संगठन REWA की बड़ी मांग, ToR में करें बदलाव

वीडियोज

Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP
Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget