एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ने वित्त वर्ष बदलने का फैसला किया तो आप पर होंगे ये बड़े असर !

नई दिल्लीः कल ही हमने आपको बड़ी खबर दी थी कि केंद्र की मोदी सरकार वित्त वर्ष की तारीख बदल सकती है. यानी 1 अप्रैल से शुरू होने वाला वित्त वर्ष कैलेंडर इयर की तरह 1 जनवरी से शुरू हो सकता है. कल नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके संकेत दिए कि आम बजट की तारीख बदलने के बाद अब सरकार वित्त वर्ष की तारीख बदलने का फैसला भी ले सकती है. ऐसे में अगर वित्त वर्ष की तारीख बदल गई तो आपकी जिंदगी पर कैसा असर हो सकता है ये आपके लिए जानना जरूरी है.

आम बजट की तारीख बदली, अब बदल सकती है वित्त वर्ष की तारीख!

सबसे पहले होंगे ये बदलाव

अगर सरकार वित्त वर्ष की तारीख बदलकर इसे 1 जनवरी से 31 दिसंबर कर देती है तो सबसे पहले जिस साल इसका ऐलान होगा वो साल छोटा हो जाएगा. अगर मान लीजिए कि मई तक सरकार ने ऐलान कर दिया कि आगे से वित्त वर्ष की तारीख 1 जुलाई से 31 दिंसबर होगी तो इस साल के लिए बचे महीने कम हो जाएंगे यानी वित्त वर्ष छोटा हो जाएगा.

1. इनकम टैक्स के मोर्चे पर होंगे ये बड़े बदलाव
  • आपका टैक्स कलेंडर बदल गया तो आपके लिए सबसे बड़ा चेंज ये होगा कि आप अभी जो टैक्स फाइलिंग 31 जुलाई तक करते हैं उसके लिए तारीख बदल जाएगी. फिलहाल जिनका ऑडिट नहीं होना और सैलरी क्लास 31 मार्च तक टैक्स फाइलिंग कर सकते हैं और जिनका ऑडिट होना है वो 30 सितंबर तक टैक्स फाइलिंग कर सकते हैं तो उसकी फाइलिंग की तारीख 31 दिसंबर तक हो सकती है.
  • फिलहाल जो टैक्स प्लानिंग आम जनता मार्च के महीने में आकर करती है ताकि टैक्स ना कट जाए और 80सी, 80 डी जैसे निवेश विकल्पों में मिलने वाली टैक्स छूट का फायदा मिल जाए उस टैक्स प्लानिंग में भी आपको बदलाव करना होगा. आम आदमी के लिहाज से इनकम टैक्स फाइलिंग की तारीखें बदलने पर टैक्स प्लानिंग की तारीखें भी बदलेंगी.
  • दफ्तरों, संस्थाओं में इनकम टैक्स डेक्लेरेयशन और इंवेस्टमेंट प्रूफ जमा कराने की तारीखों में बदलाव होना संभाव है क्योंकि टैक्स फाइलिंग की तारीख बदलेगी.

2. बैंकिंग सिस्टम में होगा ये बड़ा चेंज

  • आर्थिक गतिविधियों जैसे बैंकिंग की क्लोजिंग जो 31 हर साल 31 मार्च तक होती है उसकी तारीख भी बदलकर 31 दिसंबर हो सकती है.
  • बैंकों को अकाउंटिंग स्टैडर्ड में बदलाव करना होगा

3. स्टॉक मार्केट पर असर फिलहाल दिसंबर के महीने में विदेशी निवेशक अपने वित्त वर्ष के खत्म होने के चलते दुनियाभर के बाजारों से बिकवाली करते हैं तो दिसंबर का महीना भारतीय स्टॉक मार्केट के लिए अच्छा नहीं रहता. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत का वित्त वर्ष दुनिया के बाकी देशों के वित्त वर्ष से अलग है. यदि भारत का भी वित्त वर्ष 31 दिसंबर को खत्म होगा तो भारतीय बाजार का चलन भी बाकी विदेशी शेयर बाजार की तरह ही होगा.

3. कंपनियों के नतीजों की तिमाहियां बदल जाएंगी. बाजार में अभी कंपनियों के तिमाही नतीजों के लिए पहली तिमाही 1 अप्रैल से 30 जून, दूसरी तिमाही 1 जुलाई से 30 सितंबर, तीसरी तिमाही 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर और चौथी तिमाही 1 जनवरी से 31 मार्च तक होती है. वित्त वर्ष बदलने के बाद पहली तिमाही 1 जनवरी से 31 मार्च तक मानी जाएगी और उसके आगे की तिमाहियां उसी के मुताबिक चलेंगी.

4. बजट की तारीख पर होगा असर वहीं एक और असर की बात की जा सकती है कि हाल ही में सरकार ने फरवरी की आखिरी तारीख से बदलकर फरवरी की पहली तारीख को बजट का दिन मुकर्रर किया है लेकिन वित्त वर्ष की तारीख बदलती है तो एक बार फिर बजट की तारीख में बदलाव हो सकता है. चूंकि नया वित्त वर्ष आने से पहले बजट के प्रावधानों का पास होना जरूरी है तो जाहिर तौर पर 1 जनवरी से नया वित्त वर्ष शुरू होने की सूरत में बजट भी उससे पहले ही आएगा.

ऑप्टिमा मनी मैनेजर के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज मठपाल का कहना है कि अगर वित्त वर्ष की तारीख में बदलाव होता है तो इससे आम आदमी की जिंदगी पर बहुत ज्यादा असर नहीं होगा, सिर्फ टैक्स प्लानिंग, टैक्स फाइलिंग, कंपनियों के तिमाही नतीजों और शेयर बाजार के लिए वेस्टर्न स्टॉक मार्केट के जैसा पैटर्न और चलन दिखने की उम्मीद है. पहली दृष्टि से देखें तो इस बदलाव से परेशान होने की बिलकुल जरूरत नहीं है.

ये भी हैं आपके पैसे, फाइनेंस, कार्ड से जुड़ी काम की खबरेंः जानें गोल्ड बॉन्ड में आज से कर सकते हैं निवेश, कीमत 2,901 रुपये प्रति ग्राम GOOD NEWS: निसान की सनी करीब 2 लाख रुपये तक सस्ती मोदी सरकार का बड़ा फैसलाः होटल-रेस्त्रां में सर्विस चार्ज देना जरूरी नहीं कार्ड पेमेंट के लिए नहीं होगी पिन की जरूरतः जानें न्यू जेनरेशन कार्ड के बारे में ! अब होगी पेट्रोल-डीजल की होम डिलीवरी! GST: गुम हुये, चोरी हुए, गिफ्ट में दिए सामान का रखना होगा पूरा रिकार्ड पैन कार्ड के लिये आधार अनिवार्य करने पर सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र से सवाल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Online Jewelry: चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget