एक्सप्लोरर

GOOD NEWS: 5000 रुपये महीने की सोसायटी मेंटेनेस फीस पर GST नहीं

हाउसिंग सोसायटी या रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन चाहे पंजीकृत हो या नहीं, यदि वो अपने सदस्यों से पांच हजार रुपये तक हर महीने फीस लेते हैं, तो उसपर जीएसटी नहीं लगेगा.

नई दिल्लीः वित्त मंत्रालय का कहना है कि हाउसिंग सोसायटी या रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मुहैया करायी जाने वाली सेवाएं, जीएसटी लागू होने के बाद महंगी नहीं होगी. पूरे देश को एक बाजार बनाने वाली कर व्यवस्था वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी पहली जुलाई से लागू हो चुका है.

मंत्रालय का ये रुख ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर ये चर्चा गरम है कि जीएसटी लागू होने के बाद हाउसिंग सोसायटी में रहने वालों को सभी के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध सामान और सेवाओं पर ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. ऐसी अटकलों को खारिज करते हुए मंत्रालय ने कहा है:

  • हाउसिंग सोसायटी या रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन चाहे पंजीकृत हो या नहीं, यदि वो अपने सदस्यों से पांच हजार रुपये तक हर महीने फीस लेते हैं, तो उसपर जीएसटी नहीं लगेगा.
  • अगर फीस पांच हजार रुपये से ज्यादा हो, लेकिन सोसायटी या एसोसिएशन की सालाना कमाई 20 लाख रुपये से कम हो तो वहां पर भी जीएसटी नहीं लगेगा
  • बहरहाल, पांच हजार रुपये से ज्यादा फीस और 20 लाख रुपये से ज्यादा की सालाना कमाई होने की सूरत में एसोसिएशन को जीएसटी देना होगा, लेकिन वहां पर सोसायटी को इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा मिलेगा.
  • इनपुट टैक्स क्रेडिट जेनरेटर, वाटर पंप, लॉन फर्नीचर, नल और मरम्मत व रखरखाव सेवाओं पर किए गए खर्च के बदले में इनपुट टैक्स क्रेडिट ले सकेंगे. मतलब जीएसटी की जितनी देनदारी बनेगी, उसमें से सामान व सेवाओं पर चुकाए गए जीएसटी को घटा दिया जाएगा.
  • ध्यान रहे कि पहले सोसायटी को किसी तरह का इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलता था.

हॉस्टल फीस मंत्रालय ने शिक्षण संस्थानों में हॉस्टल सुविधाओं पर जीएसटी को लेकर भी स्थिति साफ की है. दरअसल, ऐसी खबरें आ रही हैं कि हॉस्टल फीस पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगाया जाएगा. लेकिन मंत्रालय का कहना है कि यदि कोई शिक्षण संस्थान अपने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को जो सुविधाएं मुहैया कराता है, उनपर जीएसटी नहीं लगेगा. इन सुविधाओं में हॉस्टल सुविधा भी शामिल है. बहरहाल, मंत्रालय के बयान से ये बात भी साफ हो रही है कि हॉस्टल सुविधा पर तभी जीएसटी नहीं लगेगा जब वो खुद संस्थान की ओर से मुहैया करायी जा रही हो, लेकिन यदि हॉस्टल यदि संस्थान के बाहर हो और वो किसी और संस्था की ओर से मुहैया करायी जा रही हो, तो उसपर जीएसटी लगेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget