एक्सप्लोरर

Tesla layoffs: एलन मस्क ने की एक और छंटनी, अबकी बार इन टीमों पर गिरी गाज 

Elon Musk: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 10 फीसदी छंटनी का ऐलान किया था. धीरे-धीरे यह आंकड़ा बड़ा होता जा रहा है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि टेस्ला का ग्लोबल वर्कफोर्स लगभग 20 फीसदी कम हो जाएगा.

Elon Musk: दिग्गज इलेक्ट्रिक वेहिकल निर्माता टेस्ला (Tesla) से छंटनी के बादल साफ होते नजर नहीं आ रहे हैं. टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह अपनी कंपनी के ग्लोबल वर्कफोर्स में 10 फीसदी छंटनी करने जा रहे हैं. मगर, यह आंकड़ा अब काफी बड़ा होता दिख रहा है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टेस्ला से लगभग 20 फीसदी कमर्चारियों की नौकरी जाएगी. इस वीकेंड पर टेस्ला ने कुछ और कमर्चारियों को छंटनी का दायरा बड़ा होने की जानकारी ईमेल के जरिए दी है. 

अमेरिका में 6700 कर्मचारियों की छंटनी का किया था ऐलान

पिछले महीने टेस्ला ने अपने ईवी चार्जिंग डिपार्टमेंट को खत्म कर दिया था. कंपनी ने दो बड़े अधिकारियों को उनकी लगभग 500 लोगों की टीम के साथ बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इलेक्ट्रेक ने मामले की जानकारी रखने वालों से मिली जानकारी के आधार पर दावा किया है कि सॉफ्टवेयर, सर्विस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से भी छंटनी की गई है. लोगों को छंटनी के यह ईमेल वीकेंड पर भेजे गए. टेस्ला ने पिछले महीने कहा था कि वह टेक्सास, कैलिफोर्निया, नेवाडा और न्यूयॉर्क स्थित ऑफिसों से लगभग 6700 कर्मचारियों की छंटनी करेगी.

गिरती हुई सेल के चक्कर में हो रही छंटनी 

टेस्ला में यह छंटनी गिरती हुई सेल के चक्कर में की जा रही है. इसके अलावा अन्य कंपनियों से मिल रही चुनौती के चलते भी टेस्ला पर बुरा असर पड़ा है. विभिन्न कंपनियों से उसे प्राइस वॉर लड़नी पड़ रही है. टेस्ला ने हाल ही में अपने कई मॉडल के दाम के कटौती भी की थी. विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी का पूरा ध्यान इस समय ऑटोनोमस ड्राइविंग सॉफ्टवेयर, रोबो टैक्सी और ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस पर है. एलन मस्क अन्य खर्चे रोककर इन टीमों पर पैसा लगाना चाहते हैं. 

नए मॉडल लाने पर काम कर रही टेस्ला 

बड़े पैमाने पर हो रही इस छंटनी के लिए टेस्ला को लगभग 35 करोड़ डॉलर खर्च करने पड़ सकते हैं. कंपनी ने कई पुराने साथी भी खोए हैं. इनमें ड्रू बैगलिनो, रोहन पटेल, रेबेका टिनूची और डेनियल हो शामिल हैं. टेस्ला ने बताया था कि कंपनी फिलहाल नए मॉडल लाने पर काम कर रही है. इसके लिए वह फिलहाल इस्तेमाल हो रहे प्लेटफॉर्म और प्रोडक्शन लाइन का ही इस्तेमाल करेगी. इस कदम से वह अपना खर्च कंट्रोल कर पाएगी.

ये भी पढ़ें 

रेखा झुनझुनवाला को एक दिन में 800 करोड़ रुपये का घाटा, जानिए कैसे लगा उन्हें यह झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
Blinkit से लेकर Zepto तक, आपको 10 मिनट में डिलीवरी करने वालों की खुल रही पोल
Blinkit से लेकर Zepto तक, आपको 10 मिनट में डिलीवरी करने वालों की खुल रही पोल
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget