एक्सप्लोरर

फरवरी में मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या घटकर हुई 116.6 करोड़, BSNL-MTNL के घटे ग्राहक

Telecom Subscribers in India: देश में दूरसंचार उपभोक्ताओं (Telecom Customer) की संख्या इस साल फरवरी में घटकर 116.60 करोड़ रह गई.

Telecom Subscribers in India: देश में दूरसंचार उपभोक्ताओं  (Telecom Customer) की संख्या इस साल फरवरी में घटकर 116.60 करोड़ रह गई. इस दौरान रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में गिरावट आई है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के मंगलवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है.

BSNL और MTNL के घटे ग्राहक
आंकड़ों के मुताबिक, मोबाइल खंड में भारती एयरटेल एकमात्र कंपनी रही, जिसके कनेक्शनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. वहीं, फिक्स्ड लाइन ग्राहक आधार में वृद्धि जारी रही इसके अलावा निजी दूरसंचार ऑपरेटरों की बाजार हिस्सेदारी इस खंड में बढ़ी है जबकि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों - BSNL और MTNL ने अपने ग्राहक गंवाए हैं.

TRAI ने जारी की रिपोर्ट
ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘भारत में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या जनवरी 2022 के अंत के 116.94 करोड़ से घटकर फरवरी, 2022 के अंत में 116.60 करोड़ रह गई है. इसमें 0.29 फीसदी की गिरावट आई है.’’

फरवरी में लगातार दूसरे महीने रिलायंस के घटे ग्राहक
आपको बता दें उत्तर प्रदेश पूर्व, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा को छोड़कर पूरे देश में दूरसंचार सर्किलों में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में गिरावट आई. फरवरी लगातार तीसरा महीना था जब रिलायंस जियो ने अपने मोबाइल ग्राहक गंवाए हैं. कंपनी के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 36.6 लाख घटकर 40.27 करोड़ रह गई.

भारती एयरटेल ने 5.91 लाख नए ग्राहक जोड़े
वोडाफोन आइडिया (VI) के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में भी गिरावट आई. इसने 15.32 लाख मोबाइल ग्राहकों को खो दिया, जबकि बीएसएनएल और एमटीएनएल के क्रमशः 1.11 लाख और 5,097 कनेक्शन कम हुए. भारती एयरटेल ने फरवरी में 15.91 लाख नए ग्राहक जोड़े.

जानें कैसा रहा वायरलाइन ग्राहकों की संख्या?
ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘वायरलाइन ग्राहकों की संख्या जनवरी, 2022 के अंत के 2.42 करोड़ से बढ़कर फरवरी, 2022 के अंत में 2.45 करोड़ हो गई. इसके अलावा 1.27 फीसदी की मासिक वृद्धि दर के साथ वायरलाइन ग्राहक आधार में शुद्ध रूप से 3.1 लाख की वृद्धि हुई.

रिलायंस ने जोड़े ग्राहक
रिलायंस जियो ने वायरलाइन खंड में सबसे अधिक 2.44 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा है. इसके बाद भारती एयरटेल ने 91,243 ग्राहक जोड़े, फिर वोडाफोन आइडिया ने 24,948, क्वाड्रेंट ने 18,622 और आखिरी में टाटा टेलीसर्विसेज ने 3,772 ग्राहक जोड़े हैं.

MTNL की 49.5 फीसदी हिस्सेदारी
बीएसएनएल और एमटीएनएल की इस खंड में संयुक्त रूप से 49.5 फीसदी हिस्सेदारी है. इन कंपनियों ने क्रमशः 49,074 और 21,900 फिक्स्ड लाइन ग्राहक गंवाए. देश में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या फरवरी में मामूली घटकर 78.33 करोड़ रह गई, जो जनवरी में 78.34 करोड़ थी.

यह भी पढ़ें:
Aadhaar Card से जुड़ी कोई भी है समस्या तो फोन में सेव कर लें ये नंबर, तुरंत दूर मिलेगा समाधान

SBI समेत Axis Bank और Kotak Bank ने महंगा किया लोन, जानें कितनी बढ़ गई आपकी EMI?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget