एक्सप्लोरर

TCS कर्मचारियों की नहीं बढ़ेगी सैलरी! नई भर्तियों पर भी रोक, छंटनी के बीच आई ये नई रिपोर्ट

TCS Share Falls: टीसीएस ने 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया गया है. कंपनी के इस फैसले से आईटी सेक्टर में हड़कंप मच गया. इसके बादा टाटा के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई.

TCS Layoffs: टाटा कंसल्टेंसी की तरफ से हाल में करीब 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया गया है. कंपनी के इस फैसले से आईटी सेक्टर में हड़कंप मच गया. इसके बादा टाटा के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई है और इस साल निफ्टी पर आईटी स्टॉक्स का सबसे घटिया प्रदर्शन रहा. पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक  25 प्रतिशत से ज्यादा इसके शेयर लुढ़क गए तो वहीं सिर्फ एक महीने में इसका शेयर 12 प्रतिशत नीचे गिर गया.  

टीसीएस की नई प्लानिंग

हालांकि, यह एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव है. रिपोर्ट में कहा गया है कि TCS के सीईओ की तरफ से यह आश्वस्त किया है कि छंटनी चरणबद्ध तरीके से की जाएगी, ताकि तत्काल व्यवधान को न्यूनतम किया जा सके. यह कदम कंपनी की लागत-प्रबंधन रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धात्मकता बनाए रखना और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बढ़ाना है.

इस बीच, इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, TCS अपने खर्च को बचाने के लिए कदम उठा सकती है, जिसमें अनुभवी पेशेवरों की भर्ती पर रोक और कर्मचारियों की सेलरी इनक्रीमेंट को टालने का फैसला कर सकती है. कंपनी की तरफ से 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी के फैसले के सिर्फ दो दिनों के भीतर ही टीसीएस की बाजार से पूंजी 28,148.72 करोड़ रुपये कम हो गई. 

नई रिक्रूटमेंट पर रोक

टीसीएस अब उन कर्मचारियों के लिए अपनी इंटरनल पॉलिसीज को बेहद सख्त कर दिया है, जो फिलहाल किसी क्लाइंट प्रोजेक्ट पर तैनात नहीं हैं (जिन्हें 'बेंच' पर कहा जाता है). ऐसे स्टाफ को अब केवल 35 दिनों का समय दिया गया है ताकि वे किसी बिलेबल असाइनमेंट (प्रोजेक्ट) में शामिल हो सकें, अन्यथा उन्हें कंपनी छोड़नी होगी. इस तरह की स्टाफ में कटौती की प्रक्रिया हैदराबाद, पुणे, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में पहले ही शुरू हो चुकी है.

ईटी रिपोर्ट के मुताबिक, लेटरल हायर (अनुभवी कर्मचारियों) की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में अब 65 दिनों से अधिक की देरी हो रही है. यह प्रक्रिया में आई बड़ी धीमापन को दर्शाता है, जो प्रोजेक्ट डिलीवरी और टीम की उत्पादकता को प्रभावित कर सकता है. 

रिपोर्ट में एक सीनियर आईटी एनालिस्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि मिड-सीनियर स्तर पर की गई छंटनियों से अकेले ही TCS को सालाना करीब 300–400 मिलियन डॉलर (लगभग 2,400–3,600 करोड़ रुपये) की बचत हो सकती है. इससे ऑपरेटिंग मार्जिन में 100–150 बेसिस प्वाइंट (bps) का सुधार संभव है.

ये भी पढ़ें: कैसे तय होता है सरकारी कर्मचारियों का भत्ता और इस बार डीए में कितनी हो सकती है बढ़ोतरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! SBI के नाम पर स्कैमर्स का गोरखधंधा, रिवॉर्ड पॉइंट का मैसेज भेजकर अकाउंट खाली करने का है प्लान
सावधान! SBI के नाम पर स्कैमर्स का गोरखधंधा, रिवॉर्ड पॉइंट का मैसेज भेजकर अकाउंट खाली करने का है प्लान
E20 पेट्रोल पर भड़के व्हीकल ओनर, सर्वे में लोगों ने बताया 'विनाशकारी', कहा- माइलेज में आई गिरावट
E20 पेट्रोल पर भड़के व्हीकल ओनर, सर्वे में लोगों ने बताया 'विनाशकारी', कहा- माइलेज में आई गिरावट
बिना बैंक अकाउंट के भी बना सकते हैं UPI ID, Pocket UPI, Paytm Wallet और दूसरे ऑप्शंस की भी लें जानकारी
बिना बैंक अकाउंट के भी बना सकते हैं UPI ID, Pocket UPI, Paytm Wallet और दूसरे ऑप्शंस की भी लें जानकारी
Weekend Spending Report: वीकेंड पर कहां-कहां पैसा उड़ाते हैं भारतीय? खरीदारी ने तोड़े रिकॉर्ड, नई रिपोर्ट ने खोली पोल
Weekend Spending Report: वीकेंड पर कहां-कहां पैसा उड़ाते हैं भारतीय? खरीदारी ने तोड़े रिकॉर्ड, नई रिपोर्ट ने खोली पोल

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AICTE ने देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज और 950 से ज्यादा कोर्स किए बंद,जानें क्या है वजह?
AICTE ने देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज और 950 से ज्यादा कोर्स किए बंद,जानें क्या है वजह?
Embed widget