एक्सप्लोरर

TCS Hiring: हायरिंग में नहीं होगी कटौती, टीसीएस के सीईओ ने कहा- हमें ज्यादा लोगों की जरूरत 

TCS CEO Krithivasan: टीसीएस के सीईओ के कृतिवासन ने उम्मीद जताई है कि आईटी इंडस्ट्री में सुधार आने की पूरी उम्मीद है. कंपनी का काम बढ़ेगा तो ज्यादा नौकरियां भी दी जाएंगी.

TCS CEO Krithivasan: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने हायरिंग को लेकर अपना प्लान साफ कर दिया है. कंपनी के सीईओ के कृतिवासन (K Krithivasan) ने कहा है कि कंपनी को और ज्यादा लोगों की जरूरत पड़ेगी. इसलिए आईटी कंपनी इस साल भी कई नौकरियां देगी. आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी के इस रुख से नौकरियों पर छाए ग्लोबल सुस्ती की आशंका के बादल छंटते नजर आ रहे हैं. 

आईटी सेक्टर में डिमांड बढ़ने की उम्मीद 

टीसीएस सीईओ कृतिवासन ने नैसकॉम (Nasscom) के एक कार्यक्रम में कहा कि कंपनी हायरिंग में कटौती की कोई योजना नहीं बना रही है. हमारी योजना ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ने की है. आईटी सेक्टर (IT Sector) में डिमांड बढ़ने की पूरी उम्मीद है. उन्होंने कहा कि इकोनॉमी में तेजी आ रही है. हमें इसमें आईटी सेक्टर के लिए भी उम्मीद की किरण नजर आती है. काम बढ़ेगा तो लोगों की जरूरत भी होगी. ऐसे में कंपनी नौकरियां घटाने की बजाय ज्यादा से ज्यादा नए जॉब देने को तैयार है. हम पहले भी बहुत नौकरियां देते रहे हैं. हो सकता है कि नौकरियां देने का समय बदल जाए लेकिन, हायरिंग चलती रहेगी. 

कैंपस प्लेसमेंट से दूरी बना रहीं कंपनियां 

टीसीएस देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है. यह रेवेन्यू, प्रॉफिट और वर्क फोर्स के मामले में भी नंबर वन है. कंपनी में 6 लाख से भी ज्यादा कर्मचारी पूरी दुनिया में काम करते हैं. टीसीएस सीईओ कृतिवासन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हर सेक्टर से छंटनी की खबरें आ रही हैं. नई नौकरियों को लेकर भी मार्केट में सुस्ती छाई हुई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कुछ कंपनियों ने इस साल कैंपस प्लेसमेंट में भी हिस्सा न लेने का फैसला लिया है.

आईटी इंडस्ट्री में मिलीं 60 हजार नौकरियां

सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री की संस्था नैसकॉम ने हाल ही में कहा था कि आईटी सेक्टर में वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 60 हजार नई नौकरियां मिली हैं. यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले काफी कम है. आईटी इंडस्ट्री में इस समय लगभग 5.43 लाख लोग काम कर रहे हैं. कृतिवासन ने बताया कि टीसीएस में 2 लाख से भी ज्यादा महिला कर्मचारी हैं. यह आंकड़ा कंपनी के कुल वर्कफोर्स का 35.7 फीसदी है.

ये भी पढ़ें 

PF Claims: हर 3 में से 1 पीएफ क्लेम हो जा रहा रिजेक्ट, ईपीएफओ सब्सक्राइबर हुए परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget