एक्सप्लोरर

TCS CEO: वर्क फ्रॉम होम को सपोर्ट नहीं करते टीसीएस सीईओ, ऑफिस आकर काम करें कर्मचारी

Krithivasan on Work From Home: टीसीएस सीईओ ने नैसकॉम के एक कार्यक्रम में कहा कि पिछले कुछ सालों में जुड़े लोग अब तक ऑफिस नहीं आ पाए हैं. इससे कर्मचारियों और कंपनी दोनों को नुकसान है.

Krithivasan on Work From Home: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सीईओ और एमडी के कृतिवासन (K Krithivasan) ने कहा है कि वह कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम के पक्ष में नहीं हैं. वह चाहते हैं कि कर्मचारी ऑफिस आकर काम करें और अपने सीनियर्स से सीखें. वर्क फ्रॉम ऑफिस से टीम वर्क मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को गंभीरता से ले रही है. इसके लिए तैयारी की जा रही और नए लोगों को टीसीएस से जोड़ने का प्रयास करती रहेगी. 

पिछले 2 से 3 साल में जुड़े लोग ऑफिस ही नहीं आ पाए 

नैसकॉम के एक कार्यक्रम में टीसीएस सीईओ कृतिवासन ने कहा कि ऑफिस में कर्मचारियों के बीच होने वाली बातचीत से टीम बिल्डिंग होती है. यदि एम्प्लॉईज ऑफिस से काम नहीं करेंगे तो वो कंपनी की वैल्यू से परिचित नहीं हो पाएंगे. उन्होंने कहा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग एक अच्छा टूल है. मगर, यह आमने-सामने बातचीत करने से बेहतर नहीं है. पिछले 2 से 3 साल में जो लोग टीसीएस से जुड़े वो अब तक ऑफिस नहीं आ पाए हैं. यह उनके लिए ठीक नहीं है. हम चाहते हैं कि कर्मचारी ऑफिस आकर काम करें.

एआई की वजह से आ रहे बदलाव

उन्होंने ग्लोबल मार्केट में बनी परिस्थितियों पर वार्ता करते हुए कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है. एआई के चलते बदलाव आ रहे हैं. अभी टेक्नोलॉजी पर ढेर सारा काम किया जाना बाकी है. हर कोई एआई का लाभ लेना चाहता है. इसलिए टीसीएस के पास कई अच्छी संभावनाएं हैं. अगले साल तक हम इससे बेहतर स्थिति में होंगे. 

ऑफिस नहीं आने वालों के खिलाफ होगा एक्शन

टीसीएस (Tata Consultancy Services) ने पिछले हफ्ते कर्मचारियों को ऑफिस से काम करने का आदेश दिया था. कंपनी के सीओओ एनजी सुब्रमण्यम ने कहा इकोनॉमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि यदि कर्मचारी ऑफिस नहीं आये तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. साइबर अटैक के खतरों को ऑफिस से ही टाला जा सकता है. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने हाल ही में नोएडा एक्सप्रेसवे पर 4 लाख स्क्वायर फीट का ऑफिस लीज पर लिया है. टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या लगभग 6 लाख है.

ये भी पढ़ें

Dunzo Delivery Company: रिलायंस की डंजो को खरीदने की तैयारी में फ्लिपकार्ट, फंसा हुआ है एक छोटा सा पेंच 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget