एक्सप्लोरर

Dunzo Delivery Company: रिलायंस की डंजो को खरीदने की तैयारी में फ्लिपकार्ट, फंसा हुआ है छोटा सा पेंच 

Flipkart: रिलायंस रिटेल के पास इस ऑन डिमांड डिलिवरी कंपनी की 26 फीसदी हिस्सेदारी है. रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी को खरीदने के लिए टाटा और जोमाटो ने भी बातचीत की थी.

Flipkart: वालमार्ट के सपोर्ट वाली ईकॉमर्स बिजनेस कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ऑन डिमांड डिलिवरी कंपनी डंजो (Dunzo) को खरीदने के लिए उत्सुक है. मगर, इस सौदे में डंजो की उलझी हुई ओनरशिप स्ट्रक्चर का पेंच फंसा हुआ है. इसे सुलझाने के लिए वार्ता जारी है. यदि इसमें सफलता मिलती है रिलायंस समर्थित कंपनी डंजो, फ्लिपकार्ट की हो जाएगी. इस डिलिवरी कंपनी को खरीदने के लिए टाटा और जोमाटो भी प्रयास कर चुके हैं.

पैसा इकठ्ठा करने और स्टाफ की सैलरी देने में आ रही परेशानी

हिन्दुस्तान टाइम्स ने टेक क्रंच की रिपोर्ट के आधार पर दावा किया है कि डंजो के अधिग्रहण की वार्ता लगातार आगे बढ़ रही है. सूत्रों ने बताया कि फ्लिपकार्ट इस सौदे को लेकर गंभीर है. डंजो के लिए पिछला साल कुछ खास नहीं रहा है. उसे पैसा इकठ्ठा करने और स्टाफ की सैलरी देने में तक परेशानी आ रही है. डंजो अभी तक 50 करोड़ डॉलर बाजार से इकट्ठे कर चुकी है. आगे उसे और पैसा नहीं मिल पा रहा है. उसकी ज्यादातर बाजार हिस्सेदारी जेप्टो (Zepto), स्विगी (Swiggy) और जोमाटो (Zomato) के ब्लिंकिट (BlinkIt) ने छीन ली है.    

रिलायंस रिटेल ने खरीदी थी 26 फीसदी हिस्सेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की रिटेल कंपनी ने 20 करोड़ डॉलर में 2022 में डंजो की 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी. रिपोर्ट में सूत्रों ने दावा किया है कि रिलायंस ने अभी तक इस सौदे को मंजूरी नहीं दी है. डंजो ने इस डील को नकारते हुए कहा है कि यह अफवाह है. ऑन डिमांड डिलिवरी कंपनी ने कहा कि मार्च, 2024 तक हमारी कैश की स्थिति सुधर जाएगी. हम अपने कारोबार को बेचने के लिए किसी से भी वार्ता नहीं कर रहे हैं. 

टाटा और जोमाटो से भी हो चुकी है वार्ता

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि डंजो ने अधिग्रहण के लिए टाटा और जोमाटो से भी वार्ता की है. कंपनी में देश की सबसे बड़ी रिटेल चेन रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) की बहुत बड़ी हिस्सेदारी है. फ्लिपकार्ट अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि डील में रिलायंस रिटेल का क्या रोल रहेगा. इस बारे में स्थिति स्पष्ट होते ही वार्ता को आगे बढ़ा दिया जाएगा. 

छंटनी की जताई गई थी आशंका 

नकदी की तंगी से जूझ रही कंपनी डंजो ने पिछले साल जून और जुलाई का वेतन नवंबर में दिया था. कंपनी के सीईओ कबीर बिस्वास ने कहा था कि बेंगलुरु स्थि​त स्टार्टअप लागत में कटौती के उपायों के तहत विंड टनल रोड पर अपने हेडक्वार्टर को हटाना चाहता है. साथ ही सीईओ ने छंटनी की आशंका भी जताई थी.

ये भी पढ़ें 

Hindalco Industries: हिंडाल्को की अमेरिकी सब्सिडियरी लाएगी आईपीओ, कंपनी के शेयर में आया उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget