एक्सप्लोरर

Income Tax: टैक्सपेयर्स के लिए खुशखबरी! अब PhonePe से भर पाएंगे इनकम टैक्स, जानें पूरा प्रोसेस

Income Tax Payment: अगर आपने अभी तक अपना इनकम टैक्स जमा नहीं किया है तो अब इस काम को फोन पे के जरिए कर सकते हैं. हम आपको इसके पूरे प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं.

ITR Filing Through PhonePe: वित्त वर्ष 2022-23 और असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) भरने की आखिरी तारीख करीब आ रही है. इनकम टैक्स विभाग बार-बार लोगों को डेडलाइन के भीतर आईटीआर फाइल करने की सलाह दे रहा है. वहीं अगर आपने अभी तक इनकम टैक्स जमा नहीं किया है तो देश के बड़े डिजिटल पेमेंट ऐप फोन पे से इस काम को आसानी से कर सकते हैं. फोन पे ने ऐलान किया है कि वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) की सर्विस लॉन्च कर रहा है. इस सर्विस के जरिए नौकरीपेशा व्यक्ति और बिजनेस दोनों ही अपने टैक्स को जमा कर सकते हैं. फोन पे (PhonePe) के जरिए टैक्स जमा करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको इसके लिए टैक्स पोर्टल पर लॉगिन भी नहीं करना पड़ेगा.

फोन पे और PayMate में हुई पार्टनरशिप

इनकम टैक्स फाइलिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए फोन पे ने डिजिटल पेमेंट और सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी PayMate के साथ पार्टनरशिप कर ली है. इस साझेदारी के बाद नौकरीपेशा व्यक्ति और बिजनेस करने वाले लोग दोनों ही वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपना टैक्स का पेमेंट कर सकते हैं. इस सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए फोनपे ने कहा है कि अब आईटीआर फाइल करने के लिए टैक्सपेयर्स को लॉगिन के झंझट से मुक्ति मिलेगी और वह आसानी से टैक्स जमा कर पाएंगे. इसके साथ ही अब टैक्सपेयर्स अपने क्रेडिट कार्ड के जरिए टैक्स जमा करके 45 दिन के इंटरेस्ट फ्री पीरियड का लाभ उठा सकते हैं. एक बार टैक्स जमा कर देने के बाद उन्हें एक वर्किंग दिन के भीतर यूनिक ट्रांजेक्शन रेफरेंस (UTR) नंबर मिल जाएगा. वहीं टैक्स पेमेंट का चालान दो वर्किंग डे के भीतर मिल जाएगा.

PhonePe पर कैसे फाइल कर सकते हैं आईटीआर

  • इसके लिए आप फोन पे ऐप को ओपन करें और इनकम टैक्स ऑप्शन को चुनें.
  • इसके बाद आपको जितना टैक्स जमा करना है उतनी राशि, असेसमेंट ईयर और पैन कार्ड के डिटेल्स दर्ज कर दें.
  • फिर जितनी रकम चाहिए उसे इंटर करके मोड ऑफ पेमेंट के विकल्प को चुनें .
  • इसके बाद आपको पेमेंट करके दो वर्किंग दिन के भीतर पोर्टल UTR नंबर मिल जाएगा जिसे पोर्टल पर अपडेट कर दें.

टैक्स पेमेंट हुआ आसान

फोन पे पर टैक्स पेमेंट फीचर को लॉन्च करते हुए फोन पे ने कहा है कि इनकम टैक्स का पेमेंट हमेशा से एक मुश्किल प्रोसेस रहा है. ऐसे में फोन पे ने टैक्सपेयर्स को एक टैक्स पेमेंट करने का एक आसान रास्ता प्रदान किया है. टैक्स पेमेंट के बाद यूजर्स को दो दिन के भीतर यूटीआर नंबर मिल जाएगा जिसकी जानकारी आप इनकम टैक्स पोर्टल पर अपडेट कर सकते हैं. ध्यान रखें कि फोन पे से आप केवल इनकम टैक्स जमा कर सकते है, लेकिन रिटर्न आपको पोर्टल पर ही जाकर जमा करना होगा. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: नोएडा, जयपुर में महंगा और प्रयागराज में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Fake Currency: इन इलाकों में रहने वाले सावधान, 65 लाख के नकली नोट जब्त
Fake Currency: इन इलाकों में रहने वाले सावधान, 65 लाख के नकली नोट जब्त
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget