एक्सप्लोरर

Tata Tech IPO: लॉन्च होने से पहले ही टाटा के आईपीओ का रिकॉर्ड, ग्रे मार्केट में आसमान पर भाव, बंपर कमाई के चांस

Tata Tech IPO GMP: करीब दो दशक के अंतराल के बाद टाटा समूह का पहला आईपीओ इस सप्ताह लॉन्च होने वाला है. उससे पहले ग्रे मार्केट में प्रीमियम आसमान पर है...

शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह काफी खास साबित होने वाला है. शेयर बाजार के निवेशक सालों से जिस बात का इंतजार कर रहे थे, वह इस सप्ताह पूरा होने जा रहा है. हम बात कर रहे हैं शेयर बाजार के सबसे प्रतीक्षित आईपीओ यानी टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ की, जो सब्सक्रिप्शन के लिए 22 नवंबर को ओपन होने वाला है.

कई शेयर बने हैं मल्टीबैगर

टाटा समूह के कई शेयर बाजार में मल्टीबैगर साबित हुए हैं. चाहे टीसीएस हो या टाइटन या अथवा ट्रेंट, टाटा समूह के शेयरों ने कई निवेशकों को मालामाल बनाया है. यहां तक कि भारतीय बाजार के बिग बुल के नाम से मशहूर रहे दिवंगत दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की सफलता के पीछे भी टाटा समूह के शेयरों का सबसे बड़ा योगदान था.

आईपीओ को लेकर गजब माहौल

अभी करीब दो दशक के बाद टाटा समूह के खजाने से कोई नया आईपीओ आ रहा है. इससे पहले साल 2002 में टाटा समूह का आखिरी आईपीओ आया था, जब टाटा समूह की आईटी कंपनी टीसीएस बाजार में उतरी थी. आज के समय में टीसीएस शेयर बाजार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. मार्केट कैप यानी वैल्यू के हिसाब से उससे आगे सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज है. स्वाभाविक है कि टाटा के नए आईपीओ को लेकर बाजार में काफी माहौल बना हुआ है. खासकर रिटेल इन्वेस्टर्स टाटा के नए आईपीओ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इतने रुपये लगाने की जरूरत

टाटा समूह का यह आईपीओ निवेशकों के लिए 22 नवंबर को ओपन होगा और 24 नवंबर तक बोलियां लगाई जा सकेंगी. इस आईपीओ के लिए 475 से 500 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है. आईपीओ के एक लॉट में टाटा टेक के 30 शेयर हैं. यानी एक खुदरा निवेशक को इस आईपीओ में निवेश करने के लिए कम से कम 15 हजार रुपये की जरूरत पड़ने वाली है.

5 दिसंबर से शुरू होगी ट्रेडिंग

इस सप्ताह के आखिरी दिन यानी 24 नवंबर को बोली बंद होने के बाद टाटा टेक के शेयर 30 नवंबर को अलॉट किए जाएंगे. जिन निवेशकों को आईपीओ में यूनिट नहीं मिलेंगे, उनके लिए रिफंड 1 दिसंबर को इनिशिएट हो जाएगा. सफल बोली लगाने वालों के डीमैट अकाउंट में शेयर 4 दिसंबर को क्रेडिट होंगे. शेयर बाजार में टाटा टेक के शेयरों की लिस्टिंग 5 दिसंबर को होगी.

70 फीसदी प्रीमियम पर भाव

अभी टाटा टेक के आईपीओ के ओपन होने में दो दिन बचे हुए हैं, लेकिन ग्रे मार्केट में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रविवार 19 नवंबर को टाटा टेक का जीएमपी 240-260 रुपये हो चुका है. यानी ग्रे मार्केट में टाटा टेक का शेयर आईपीओ से पहले 70 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. अगर ऐसा ही हाल बाजार में रहा तो इस आईपीओ के निवेशकों को चंद दिनों में 70 फीसदी की कमाई हो जाने वाली है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: कोल इंडिया से लेकर टीसीएस तक, इस सप्ताह कमाई करने के शानदार मौके देने वाले हैं ये शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget