एक्सप्लोरर

टाटा मोटर्स ने उतारी टिआगो एएमटीः 5.39 लाख रुपये में आकर्षक कार

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने आज हैचबैक टिआगो का नया संस्करण पेश किया. आटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन :एएमटी: से लैस इस वाहन की कीमत 5.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है. टाटा मोटर्स ने अपनी नई कार ‘टियागो’ का नया एएमटी (ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांस्मिशन) वेरिएंट आज लॉन्च करते हुए दावा किया कि नया वेरिएंट पिछले सभी वेरिएंट्स से काफी बेहतर साबित होगा. एएमटी होने के चलते टाटा की इस नई कार में ड्राइव करने में ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांस्मिशन्स मिल पाएंगे. टाटा टियागो को अब तक लगभग 13 अवार्ड्स मिल चुके हैं और अब कंपनी को अपने इस नए वेरिएंट से काफी उम्मीदे हैं. टियागो के लिए बुकिंग्स भी आज ही से शुरू हो जाएगी और यह कार लगभग 597 आउटलेट्स पर मिल सकेगी. नए वेरिएंट की कीमत 5.39 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) होगी.

इंजन टाटा की टियागो का नया एएमटी ईजी शिफ्ट को इस कार का सबसे खास फीचर बताया जा रहा है. इस कार के नए वेरिएंट में 1.2-लीटर का 3 सिलेंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल मोटर है जो 84 बीएचपी का अधिकतम पावर और 112 एनएम का टॉर्क पैदा करता है. हालांकि अभी टाटा ने डीजल वेरिएंट का लॉन्च करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है.

टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि कंपनी के 597 से अधिक रिटेल सेल्स सेंटर पर टिआगो एएमटी वर्जन देश भर में मिलने लगेगा. टाटा मोटर्स के अध्यक्ष पैसेंजर व्हीकल कमर्शियल यूनिट मयंक पारीक ने कहा, ‘‘टिआगो को लगातार अच्छा रेस्पॉन्स मिलने से हम काफी कॉम्पिटिटिव हैचबैक सेगमेंट में मासिक आधार पर ग्रोथ देख रहे हैं. यात्री वाहन बाजार में टाटा मोटर्स की ग्रोथ में इस ब्रांड की अहम भूमिका है.’’ कंपनी को भरोसा है कि टियागो का नया वर्जन टाटा मोटर्स के मार्केट को और बढ़ाएगा.

किन कारों से है मुकाबला नई एएमटी टियागो का मुख्य मुकाबला मारुति की सेलेरियो और ग्रैंड आई10 से रहेगा.

ये हैं टियागो कार के कुछ खास फीचर्स

  • टियोगो कार को 2 ड्राइविंग मोड्स स्पोर्ट्स और सिटी से सजाया गया है. इसमें आपको स्पोर्ट्स कार का फील और हल्की ड्राइविंग में सिटी कार का कंफर्ट दोनों मोड मिल सकते हैं. अपनी सवारी और रास्तों के मुताबिक अपनी कार का मोड सेट कर लें और गाड़ी का फील लें.
  • इस कार में एक इनबिल्ट क्रीप फीचर भी है जिससे (ऑटो मोड में) कार के ब्रेक से पैर हटाने पर गाड़ी अपने आप सरक सरक कर चलती है और भागती नहीं हैं. कार का ये फीचर खासतौर पर पहाड़ी रास्तों में काफी मददगार है और कार की और उसके यात्रियों की ऐसे रास्तों पर सुरक्षा पुख्ता करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget