एक्सप्लोरर

Air India: एअर इंडिया के कर्मचारियों की बढ़ने वाली है सैलरी, साथ में हुआ बोनस का भी ऐलान

Air India Salary Hike: टाटा समूह के द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद यह पहला मौका है, जब एअर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए सैलरी हाइक व बोनस का ऐलान किया है...

टाटा समूह की प्रमुख विमानन कंपनी एअर इंडिया के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने वाली है. इसके साथ ही उन्हें परफॉर्मेंस बोनस का भी लाभ मिलने जा रहा है. विमानन कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए इस दोहरी खुशखबरी का ऐलान गुरुवार को किया.

1 अप्रैल से ही मिलेगा फायदा

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, एअर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए सालाना सैलरी हाइक और परफॉर्मेंस बोनस का ऐलान किया है. रिपोर्ट की मानें तो कर्मचारियों को इसका फायदा 1 अप्रैल 2024 से दिया जाएगा. ये सैलरी हाइक और बोनस 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2023-24 के लिए है.

एअर इंडिया के इन कर्मचारियों को लाभ

रिपोर्ट में एअर इंडिया के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) रवींद्र कुमार जीपी के हवाले से ये जानकारी दी गई है. बताया गया है कि एअर इंडिया और उसके कर्मचारियों ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान कैसा परफॉर्म किया, उसके हिसाब से सैलरी हाइक और बोनस का फायदा मिलेगा. सैलरी इनक्रीमेंट से कंपनी के सभी कर्मचारी लाभान्वित होने वाले हैं, जबकि बोनस का ऐलान पायलटों के लिए हुआ है.

इस प्लान पर काम कर रहा टाटा ग्रुप

एअर इंडिया को सबसे प्रमुख घरेलू विमानन कंपनियों में गिना जाता है. कुछ साल पहले तक सरकार के नियंत्रण में चल रही ये विमानन कंपनी अब टाटा समूह का हिस्सा हो चुकी है. टाटा समूह एअर इंडिया का कायापलट करने के लिए 5 साल के ट्रांसफॉर्मेशन प्लान पर काम कर रहा है. समूह की योजना कंपनी के प्रदर्शन में सुधार करने और उसकी सेवाओं की गुणवत्ता को विश्वस्तरीय बनाने की है.

पहली बार सैलरी हाइक का ऐलान

टाटा समूह के द्वारा साल 2022 में अधिग्रहण किए जाने के बाद एअर इंडिया पहली बार अपने कर्मचारियों को सैलरी हाइक और बोनस का फायदा दे रही है. रिपोर्ट के अनुसार, एअर इंडिया अपने कायापलट की योजना को आगे बढ़ाने के लिए पुराने कर्मचारियों को अपने साथ जोड़े रखना चाहती है और नई प्रतिभाओं को आकर्षित करना चाहती है. सैलरी हाइक और बोनस का ऐलान इसी बात को ध्यान में रखकर किया गया है.

समूह की अन्य कंपनियों की चुनौतियां

एअर इंडिया ने यह ऐलान ऐसे समय किया है, जब समूह की अन्य विमानन कंपनियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. कुछ महीने पहले समूह की विमानन कंपनी विस्तारा के सामने पायलटों की कमी की दिक्कत आ गई थी और तब एअर इंडिया ने अपने पायलटों को भेजकर उसकी मदद की थी. अभी हाल ही में समूह की एक अन्य विमानन कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस को मुसीबतों का सामना करना पड़ा था, जब उसके कई क्रू मेंबर एक साथ अचानक छुट्टी पर चले गए थे. इसके चलते कंपनी को कई उड़ानें रद्द करने पर मजबूर होना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: एचसीएल टेक की कैश डील, इतने हजार करोड़ में खरीद रही एचपी से बिजनेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
UPI Payment: गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget