एक्सप्लोरर

HCL Tech: एचसीएल टेक की कैश डील, इतने हजार करोड़ में खरीद रही एचपी से बिजनेस

HCL HP Deal: एचसीएल टेक को लगता है कि इस सौदे से उसके टेलीकम्युनिकेशन बिजनेस को फायदा होने वाला है, जो पहले से राजस्व में अहम योगदान दे रहा है...

देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक आने वाले दिनों में एक बड़ा सौदा करने जा रही है. कंपनी की यह प्रस्तावित डील Hewlett Packard Enterprise (HPE) के साथ होने वाली है. इस डील में एचसीएल टेक हजारों करोड़ रुपये में एचपीई से कुछ एसेट को खरीदेगी.

इतने हजार करोड़ में सौदा

एचसीएल टेक ने इस प्रस्तावित सौदे के बारे में गुरुवार को शेयर बाजार को जानकारी दी. रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, यह सौदा कैश में होगा. इसे 225 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1,870 करोड़ रुपये में पूरा किया जाएगा. इस सौदे के तहत एचसीएल टेक एचपीई के कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी ग्रुप के कुछ एसेट का अधिग्रहण करेगी.

कर्मचारी व कॉन्ट्रैक्टर भी शामिल

एचाीएल टेक ने बताया है कि इस सौदे के तहत उसे एचपीई के करीब 1,500 कर्मचारी और 700 कॉन्ट्रैक्टर भी मिलेंगे. कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्टर के पास स्पेन, इटली, भारत, जापान, चीन, अमेरिका व एशिया प्रशांत क्षेत्र आदि में काम करने का अनुभव है. उनका अनुभव टेलीकॉम इंडस्ट्री में इंजीनियरिंग सर्विस से जुड़ा हुआ है.

सौदे में लगेगा इतना समय

इस प्रस्तावित सौदे में शेयरों की खरीद शामिल नहीं है, लेकिन इसमें बौद्धिक संपदाओं का सौदा शामिल है. एचसीएल टेक का कहना है कि उसे इस सौदे को पूरा करने के लिए विभिन्न नियामकीय मंजूरियों और औपचारिकताओं की जरूरत होगी. इन सब में 6 से 9 महीने का समय लग सकता है. मतलब इस सौदे को कंपनी अगले 6 से 9 महीने में पूरा कर सकती है.

इस बिजनेस में मिलेगा लाभ

इस सौदे से एचसीएल टेक के टेलीकम्युनिकेशन बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा. पहले से ही कंपनी का टेलीकम्युनिकेशन बिजनेस उसकी कमाई में अहम योगदान दे रहा है. 31 मार्च को समाप्त हुई चौथी तिमाही में एचसीएल टेक के कुल राजस्व में टेलीकम्युनिकेशन, मीडिया, पब्लिशिंग एंड एंटरटेनमेंट बिजनेस ने 11.5 फीसदी का योगदान दिया था. एचसीएल टेक अभी भारत में टीसीएस और इंफोसिस के बाद तीसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता है.

ये भी पढ़ें: 3 दिन में 30 पर्सेंट! इस रेलवे स्टॉक पर रोज लग रहा सर्किट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget