एक्सप्लोरर

Tata News: UTI AMC में टाटा ग्रुप की मैजोरिटी हिस्सा खरीदने की बात लगभग पक्की- रिपोर्ट्स

Tata Group-UTI AMC News: टाटा ग्रुप के लिए एक और बड़ी उपलब्धि आने वाली है क्योंकि इसकी यूटीआई एएमसी के साथ मैजोरिटी हिस्सेदारी खरीदने की बातचीत लगभग पूरी हो गई है. जानें खबर के बारे में और विस्तार से.

Tata Group-UTI AMC News: टाटा ग्रुप (Tata Group) से जुड़ी एक और खबर आई है जो इस बार म्यूचुअल फंड कारोबार (Mutual Fund) से जुड़ी है. टाटा ग्रुप (Tata Group) अपनी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी टाटा एएमसी (Tata AMC) के जरिए यूटीआई एएमसी (UTI AMC) में मैजोरिटी स्टेक लेने जा रहा है और ये बात लगभग पक्की हो चुकी है. मामले से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक ये खबर आई है कि टाटा एएमसी की यूटीआई एएमसी में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के लिए जरूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं. टाटा एएमसी को यह हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर का रास्ता भी अपनाना होगा.

क्या है पूरी खबर

दरअसल टाटा समूह अपनी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी टाटा एएमसी के माध्यम से यूटीआई एएमसी में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के सौदे पर आखिरी चरण की बातचीत कर रहा है. इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया है कि टाटा ग्रुप चार सरकारी वित्तीय कंपनियों से यह हिस्सा खरीदने जा रहा है. ये कंपनियां लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) हैं.

टाटा की कंपनी होगी चौथी सबसे बड़ी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी

ये चारों कंपनियां यूटीआई एएमसी की कुल 45.16 फीसदी हिस्सेदारी की मालिक हैं. अगर ये सौदा पूरा हो जाता है ये टाटा समूह के लिए एक और बड़ा लाभकारी सौदा होगा. ऐसा इसलिए कि ये सौदा पूरा होने पर टाटा एएमसी+यूटीआई एएमसी की ज्वॉइंट कंपनी देश की चौथी सबसे बड़ी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी बन जाएगी. अभी भारत में म्यूचुअल फंड कंपनियों में यूटीआई एसेट मैनेजमेंट का आठवां नंबर है.

यूटीआई एएमसी और टाटा एएमसी के बारे में जानें

टाटा ग्रुप के म्यूचअल फंड कारोबार वाली कंपनी टाटा एएमसी का एयूएम (ऐसेट अंडर मैनेजमेंट) 30 सितंबर तक 91,284 करोड़ रुपये का था और इस मामले में ये देश की 12वीं सबसे बड़ी कंपनी है. यूटीआई एएमसी की बात करें तो ये अक्टूबर 2020 में स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुई थी और जल्द ही देश की आठवीं सबसे बड़ी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी बन गई. 

यूटीआई एएमसी का शेयर आज 12 फीसदी उछला था

आज इसी खबर के दम पर यूटीआई एएमसी का शेयर 12 फीसदी से भी ज्यादा उछल गया और इसमें 866.60 रुपये के लेवल देखे गए. वहीं कारोबार बंद होते समय इसमें 9.95 फीसदी की तेजी के साथ 848 रुपये के लेवल पर कारोबार खत्म हुआ है.

ये भी पढ़ें

Year Ender 2022: साल 2021 की तुलना में 2022 में IPO से जुटाई राशि हुई आधी, 2023 में और गिरावट का डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमर्शियल सिलेंडर के बाद क्या घरेलू LPG के भी बढ़े दाम? तुरंत चेक करें लेटेस्ट रेट
कमर्शियल सिलेंडर के बाद क्या घरेलू LPG के भी बढ़े दाम? तुरंत चेक करें लेटेस्ट रेट
आज क्यों बंद हैं बैंक? जानें 2 नवंबर को बैंक की छुट्टी का क्या है कारण
आज क्यों बंद हैं बैंक? जानें 2 नवंबर को बैंक की छुट्टी का क्या है कारण
500 रुपए से 5 करोड़ तक, नमक-रोटी खाने वाली महिला कैसे बनी 'अचार क्वीन'
500 रुपए से 5 करोड़ तक, नमक-रोटी खाने वाली महिला कैसे बनी 'अचार क्वीन'
जोशीमठ क्रैश: हेलिकॉप्टर में अब 2 पायलट जरूरी, हर उड़ान से पहले लेना होगा परमिट
जोशीमठ क्रैश: हेलिकॉप्टर में अब 2 पायलट जरूरी, हर उड़ान से पहले लेना होगा परमिट

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शराब व्यापारियों ने सोनम वांगचुक को लताड़ा, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
शराब व्यापारियों ने सोनम वांगचुक को लताड़ा, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
AICTE New Schemes 2026-27: इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
माइनस 30 डिग्री में लद्दाख के लाइनमैन का जज्बा, वीडियो देख रो देंगे आप
माइनस 30 डिग्री में लद्दाख के लाइनमैन का जज्बा, वीडियो देख रो देंगे आप
Embed widget