एक्सप्लोरर

700 फीसदी डिविडेंड-2000 इंजीनियरों को नौकरी देना, टाटा की इस कंपनी की धांसू प्लानिंग

Tata Elxsi Quarterly Results: टाटा की इस कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों में 700 फीसदी डिविडेंड की घोषणा की है. कंपनी वित्त वर्ष 2024-25 में 1500-2000 इंजीनियरों को नौकरी भी देगी.

Tata Elxsi Quarterly Results: सर्विस प्रोवाइडर कंपनी टाटा एलेक्सी ने अपने तिमाही नतीजों में शेयरहोल्डर्स के लिए 700 फीसदी के शानदार डिविडेंड का एलान किया है. वहीं इसके साथ ही कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 1500-2000 इंजीनियर्स को नौकरी देने का प्लान बनाया है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा एलेक्सी ने अपनी कॉन्फ्रेंस कॉल में बड़ी हायरिंग ड्राइव के प्लान का खुलासा किया है. 

क्या हैं टाटा एलेक्सी की भर्ती योजनाएं

टाटा एलेक्सी ने अपनी भर्ती योजनाओं के बारे में कहा कि " वित्त वर्ष 2025 में करीब 1500-2000 इंजीनियर फ्रेशर्स को कंपनी में जगह दी जाएगी. कंपनी की जरूरतों और उनकी टाइमिंग के आधार पर ये हायरिंग की जाएंगी. बता दें कि वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 2135 फ्रेशर्स को हायर किया है. 

कैसे रहे टाटा एलेक्सी के चौथी तिमाही नतीजे

टाटा एलेक्सी ने मार्च में खत्म हुई चौथी तिमाही में 196.93 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया. ये इसके पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 2.2 फीसदी घटकर रहा है. टाटा एलेक्सी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 201.51 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था.

टाटा एलेक्सी के शेयरों में आज बड़ी गिरावट

टाटा एलेक्सी के शेयरों में आज 384.20 रुपये या 5.20 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी जा रही है और ये 7,011 रुपये प्रति शेयर पर आ गए हैं. साल 2023 के अपने ऑलटाइम हाई से टाटा एलेक्सी के शेयरों में 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. 

टाटा एलेक्सी के अन्य तिमाही आंकड़े

समीक्षाधीन तिमाही में टाटा एलेक्सी की ऑपरेशनल इनकम 905.94 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 837.91 करोड़ रुपये थी. कंपनी ने कहा कि उसका कुल खर्च बढ़कर 677.21 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 613.39 करोड़ रुपये था. पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 792.23 करोड़ रुपये रहा. इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 में यह 755.19 करोड़ रुपये था. कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में ऑपरेशन से होने वाली आय 3552.14 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 3144.72 करोड़ रुपये थी. 

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च, 2024 को खत्म वित्त वर्ष के लिए 700 फीसदी के डिविडेंड की सिफारिश की है. ये 10 रुपये फेस वैल्यू के प्रति इक्विटी शेयर पर 70 रुपये है. यह कंपनी के शेयरहोल्डर्स की जनरल मीटिंग में मंजूरी पर निर्भर करता है.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate 24 April: सोने के आज के दाम जानकर लें खरीदारी का फैसला, ताजा रेट यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या Best before के बाद खाना जहर हो जाता है? FSSAI ने दूर किया कंफ्यूजन
क्या Best before के बाद खाना जहर हो जाता है? FSSAI ने दूर किया कंफ्यूजन
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
Ethanol Subsidy: एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget