एक्सप्लोरर

Iphone in India: पूरी दुनिया के हाथों में होंगे मेड इन इंडिया आईफोन, टाटा प्लांट में मिलेंगी 28 हजार नौकरियां

Iphone by Tata: टाटा ने देश में एप्पल आईफोन का उत्पादन दोगुना करने का फैसला लिया है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स होसुर स्थित अपने प्लांट की क्षमता लगभग 18 महीने में बढ़ा लेगी, जिससे आईफोन का एक्सपोर्ट बढ़ेगा. 

Iphone by Tata: टाटा ने देश में एप्पल आईफोन (Apple Iphone) का उत्पादन दोगुना करने का फैसला लिया है. टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) होसुर स्थित अपने प्लांट (Hosur Plant) की क्षमता बढ़ाएगी. कंपनी लगभग 18 महीने में यह काम पूरा कर लेगी. इसके चलते लगभग 25 से 28 हजार लोगों को नौकरियां मिलने की संभावना है. प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद कंपनी के होसुर प्लांट की क्षमता दोगुनी हो जाएगी. साथ ही देश से आईफोन का एक्सपोर्ट (Iphone Export) भी बढ़ेगा. 

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने विस्ट्रोन के प्लांट का किया था अधिग्रहण

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने हाल ही में विस्ट्रोन (Wistron) के कर्नाटक के कोलार जिले में स्थित प्लांट का अधिग्रहण किया था. इसके चलते हाई एंड इलेक्ट्रॉनिक आइटम और एक्सेससरीज बनाने की कंपनी की क्षमता बढ़ी है. होसुर युनिट पर 5000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था. लगभग 500 एकड़ में फैले इस प्लांट में फिलहाल 15 हजार कर्मचारी काम करते हैं. एक से डेढ़ साल में प्लांट का विस्तार होने पर यहां कर्मचारियों की संख्या 28 हजार तक पहुंच सकती है. 

आईफोन बनाने पर ज्यादा ध्यान देगी कंपनी 

सूत्रों के अनुसार, प्लांट का विस्तार सिर्फ आईफोन निर्माण को ध्यान में रख कर किया जाएगा. यहां एप्पल फोन के पार्ट्स बनेंगे. जरूरत पड़ने पर कंपनी अन्य उत्पादों के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती है. इस प्लांट के लिए नजदीक ही जमीन तलाश की जा रही है. यहां बने आईफोन का निर्यात भी होगा. टाटा देश में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना चाहती है. इस योजना में यह प्लांट बेहद अहम रोल निभाएगा. 

सैमसंग को एप्पल ने पछाड़ा 

एप्पल ने जब चीन से अपनी मैन्युफैक्चरिंग बाहर ले जाने का फैसला किया था तो इंडिया से सिर्फ टाटा को ही चुना था. इसके बाद अमेरिकी कंपनी ने आईफोन निर्माण का काम टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को दे दिया था. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एप्पल, सैमसंग को पछाड़कर इंडिया से सबसे ज्यादा स्मार्टफोन निर्यात करने वाली कंपनी बन चुकी है. तिमाही में देश से लगभग 12 मिलियन फोन अन्य देशों में गए. इसमें से 49 फीसद हिस्सा एप्पल और 45 फीसद सैमसंग का था.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

PhonePe: फोनपे पर अब लोन भी मिलेगा, जनवरी से हो सकती है शुरुआत, कई बैंक-एनबीएफसी हाथ मिलाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है Muthoot Fincorp का मालिक, कंपनी बनी टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर
कौन है Muthoot Fincorp का मालिक, कंपनी बनी टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर
बॉस बनकर आया AI का फोन, बैंक चेयरमैन ने ट्रांसफर कर दिए 1034 करोड़
बॉस बनकर आया AI का फोन, बैंक चेयरमैन ने ट्रांसफर कर दिए 1034 करोड़
सभी सरकारी बैंकों ने हटाया ATM चार्ज, हड़ताल से पहले बड़ा फैसला
सभी सरकारी बैंकों ने हटाया ATM चार्ज, हड़ताल से पहले बड़ा फैसला
नए गैस कनेक्शन पर लगी रोक, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराने से घटे LPG लाभार्थी
नए गैस कनेक्शन पर लगी रोक, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराने से घटे LPG लाभार्थी

वीडियोज

SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: SIR विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: 20 राज्यों में SIR पूर्ण..विपक्षी जंग अपूर्ण!
Shastrartha: मुस्लिम CM के मुद्दे पर क्या है सियासी तस्वीर? विश्लेषकों का विश्लेषण |UP Election 2027
YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
'उसे वहीं गाड़ देना था...', अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
Embed widget