एक्सप्लोरर

Tata To Buy Bisleri: बिसलेरी को खरीदने की तैयारी में टाटा कंज्यूमर, 7000 करोड़ रुपये में डील संभव!

Tata To Buy Bisleri Likely: देश में पैक्ड पानी के क्षेत्र में बिसलेरी बड़ा ब्रांड है. इस डील को लेकर टाटा के साथ कंपनी की दो सालों से बातचीत चल रही थी.

Tata To Buy Bisleri: पैक्ड पानी बोतल की देश की दिग्गज ब्रांड बिसलेरी (Bisleri) को टाटा खरीद सकती है. माना जा रहा है कि टाटा की एफएमसीजी कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ( Tata Consumer Products Limited) करीब 7000 करोड़ रुपये में बिसलेरी ब्रांड को खरीदने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिसलेरी के प्रोमोटर्स के साथ कंपनी को खऱीदने के लिए करीब दो सालों से टाटा की ये बातचीत चल रही थी जिसके बाद डील पर जल्द मुहर लगने की संभावना है.  

बेटी की बिजनेस में रुचि नहीं!
डील के मुताबिक बिसलेरी का मौजूद मैनेजमेंट दो सालों तक बना रहेगा. बिसलेरी के चेयरमैन रमेश चौहान जिनकी उम्र 82 साल हो चुकी है, उनका स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहा है और बिसलेरी ब्रांड को आगे ले जाने के लिए उनके पास कोई उत्तराधिकारी नहीं है जिसके चलते वे बिसलेरी का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं. उनकी बेटी जयंती की बिजनेस में कोई दिलचस्पी नहीं है.   

टाटा पर है भरोसा 
रमेश चौहान ने कहा कि टाटा समूह बिसलेरी ब्रांड को बेहतर तरीके से आगे ले जा सकती है. हालांकि उन्होंने कहा बिसलेरी ब्रांड को बेचना उनके लिए बेहद कठिन फैसला होने वाला है. रमेश चौहान के मुताबिक वे टाटा के कल्चर, वैल्यू और ईमानदारी के कायल हैं. उन्होंने बताया कि कई दूसरी कंपनियां बिसलेरी को खरीदने के लिए तैयार थीं लेकिन टाटा उन्हें पसंद है.  

एन चंद्रशेखरन से भी मिले 
बिसलेरी की एक दौर में रिलायंस रिटेल (Reliance Retail), नेस्ले ( Nestle) और Danone के साथ भी बातचीत हो चुकी है लेकिन ये सफल नहीं रही. टाटा के साथ बातचीत बीते दो सालों से चल रही थी. रमेश चौहान ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ( N Chandrasekaran) और टाटा कंज्यूमर के सीईओ सुनील डिसूजा से मुलाकात के बाद टाटा को बिसलेरी ब्रांड बेचने का मन बनाया है. उन्होंने इकॉनमिक टाइम्स से कहा कि ये अच्छे लोग हैं. 

टाटा कंज्यूमर के शेयर में तेजी
इस डील की खबर के सामने आने के बाद शेयर बाजार में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर में तेजी जारी है. टाटा कंज्यूमर का शेयर 2.28 फीसदी की तेजी के साथ 787 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

ये भी पढ़ें 

NSE Nifty: Goldman Sachs ने कहा, 2023 में 20,500 के लेवल तक जा सकता है एनएसई का निफ्टी इंडेक्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
Gold Silver Price Today: 15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget