एक्सप्लोरर

1 जुलाई से इस बैंक का बदल जाएगा IFSC कोड, बेकार हो जाएगी चेकबुक, जानिए आपके खाते पर क्या होगा असर

1 जुलाई से देश के दो बड़े बैंक अपने चार्चेज में भी बदलाव करने जा रहे हैं. अगर इन बैंकों में आपका खाता है तो चार्जेज में ये बदलाव आपकी जेब पर भारी पड़ने वाले हैं.

नई दिल्ली: देश के बैंकिंग सेक्टर में 1 जुलाई से कुछ बदलाव होने जा रहे हैं. आईएफएससी कोड में बदलाव से लेकर कुछ सेवाओं में चार्ज का बढ़ना शामिल है. सिंडिकेट बैंक का अब केनरा बैंक में विलय हो चुका है. इसलिए एक जुलाई से सिंडिकेट बैंक का आईएफएससी कोड काम नहीं करेगा. सिंडिकेट बैंक के ग्राहकों को केनरा बैंक का आईएफएससी कोड इस्तेमाल करना होगा. ग्राहकों को आईएफएससी कोड की जरूरत एनईएफटी, आईएमपीएस, आरटीजीएस के तहत लेनदेन के लिए पड़ती है. इसके साथ ही सिंडिकेट बैंक के ग्राहक पुरानी चेक बुक भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.  

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2019 में 10 सरकारी बैंकों को चार बड़े बैंकों में विलय करने का एलान किया था. ये विलय अप्रैल 2020 में हो गया था. केनरा बैंक के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक, विजया बैंक, कॉर्पोपेशन बैंक, आंध्रा बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स इलाहाबाद बैंक का भी विलय हुआ है. इस साल 1 अप्रैल 2021 से ही बैंकों का आईएफएससी और एमआईसीआर कोड अपडेट होना शुरू हुआ है.

खाताधारकों की जेब पर पड़ेगा असर
वहीं 1 जुलाई से देश के दो बड़े बैंक अपने चार्चेज में बदलाव करने जा रहे हैं. अगर इन बैंकों में आपका खाता है तो चार्जेज में ये बदलाव आपकी जेब पर भारी पड़ने वाले हैं. ये दो बैंक हैं- भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक. एसबीआई में बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाते के लिए 1 जुलाई से नए सर्विस चार्ज लागू होंगे. एटीएम से कैश निकासी और चेकबुक के इस्तेमाल पर भी नए चार्ज लागू होंगे.

एसबीआई ब्रांच से या फिर ATM से BSBD खाते से महीने में 4 बार (एटीएम और ब्रांच मिलाकर) कैश फ्री में निकाला जा सकेगा. इसके बाद आपने कैश निकाला तो एसबीआई आपसे इसके चार्ज लेगा. ब्रांच चैनल/एटीएम से प्रति कैश निकासी पर 15 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा. SBI एटीएम के अलावा, दूसरे बैंकों के एटीएम से निकासी पर भी इतना ही चार्ज लागू होगा.

एक्सिस बैंक में होंगे ये बदलाव

  • एसएमएस अलर्ट के लिए 1 जुलाई 2021 से फीस बढ़ जाएगी.
  • अभी चुनिंदा वैल्यू एडेड सर्विसेज अलर्ट के लिए सब्सक्रिप्शन बेसिस पर वैल्यू एडेड एसएमएस फीस 5 रुपये प्रतिमाह है.
  • 1 जुलाई 2021 से ग्राहकों को एसएमएस अलर्ट के लिए प्रति एसएमएस 25 पैसे का भुगतान करना होगा.
  • एसएमएस अलर्ट फीस अधिकतम 25 रुपये प्रतिमाह रहेगी.
  • बैंक की ओर से भेजे जाने वाले प्रमोशनल मैसेज और ओटीपी अलर्ट पर यह चार्ज लागू नहीं होगा. 

ये भी पढ़ें-
चारधाम यात्रा: HC की रोक के बावजूद उत्तराखंड सरकार की नई गाइडलाइंस, 1 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

पंजाब: 10 जुलाई तक बढ़ी कोरोना से जुड़ी पाबंदियां, 1 जुलाई से 50 फीसदी की क्षमता के साथ खुलेंगे बार और पब्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget