एक्सप्लोरर

पंजाब: 10 जुलाई तक बढ़ी कोरोना से जुड़ी पाबंदियां, 1 जुलाई से 50 फीसदी की क्षमता के साथ खुलेंगे बार और पब्स

पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, राज्य में पचास फीसदी की क्षमता के साथ 1 जुलाई से बार और पब्स खोले जा सकेंगे.

चंडीगढ़: कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामलों के मद्देजनर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों को राज्य में 10 जुलाई तक बढ़ा देने का एलान किया है. हालांकि, इसके साथ ही कुछ और रियायतों का भी एलान किया गया है. 1 जुलाई से राज्य में बार, पब्स और अहाता 50 फीसदी की क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे. पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई.

पंजाब में 16 जून से पाबंदियों में ढील देने की शुरुआत हुई थी. 16 जून से रेस्टोरेंट, ढाबा, सिनेमा हॉल और जिम वगैरह 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी गई थी.

पंजाब में कोरोना की स्थिति

पंजाब में सोमवार को कोरोना वायरस के 271 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,95,136 हो गई, जबकि 18 और मरीजों की इस संक्रमण से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16,011 हो गई है. एक स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज घटकर 3,639 रह गये हैं.

बुलेटिन में बताया गया है कि रविवार को 614 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 5,75,486 हो गई है. बुलेटिन के अनुसार, अब तक 1,07,95,548 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

इस बीच, चंडीगढ़ में संक्रमण के 8 और मरीजों की पुष्टि हुई है जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 61,632 हो गई. केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, यहां मृतक संख्या 807 बनी हुई है और बीते 24 घंटों में किसी संक्रमित मरीज की जान जाने की खबर नहीं है.

बुलेटिन के अनुसार चंडीगढ़ में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 181 रह गयी है. साथ ही, 30 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी देने के बाद संक्रमण से मुक्त हो चुके मरीजों की संख्या 60,644 पहुंच गई है.

Maharashtra, Ganesh Utsav Guidelines: महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव को लेकर जारी की गाइडलाइंस, जानें मूर्ति की ऊंचाई को लेकर क्या आदेश दिया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget