एक्सप्लोरर

सूरतः संकट से जूझ रही है डायमंड इंडस्ट्री, कारोबार में 19,000 करोड़ रुपये की कटौती के बाद बढ़ी मुश्किलें

गुजरात के सूरत के हीरा उद्योग की बात की जाय तो यहां 200 से ज्यादा बड़े और 7000 के करीब छोटे यूनिट हैं. मंदी के कारण दिवाली के बाद तक़रीबन 40 प्रतिशत हीरे के यूनिट खुले ही नहीं जबकि जो यूनिट चालू हुए वे रफ हीरो की शॉर्टेज के कारण बंद हो गए.

नई दिल्लीः हर 100 में से 90 हीरे तराशने वाला सूरत का हीरा उद्योग इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहा है. सालाना 1 लाख 56 हजार करोड़ रुपये का व्यापार करने वाला हीरा उद्योग अब सिमटकर 1 लाख 37 हजार करोड़ रुपये पर आ चुका है, यानी मंदी के दौर में 19 हजार करोड़ की कटौती हुई है. आलम ये है कि दीवाली के छुट्टी के बाद 40 फीसदी छोटे यूनिट बंद होने पर रत्न कलाकारों की रोजी-रोटी का सवाल उठ खड़ा हुआ है. वही दूसरी और जो हीरे कारखाने शुरू हैं उनमें भी सैलरी की कटौती की जा रही है. ऐसे में कई दुकानदार, हीरा व्यापारी और कारीगरों की मुसीबतें बढ़ गई हैं. कई कारीगर खा रहे हैं दर-दर की ठोकरें हसमुख भाई धामेलिया जिनको नौकरी से निकालने पर वे रत्न कलाकर संघ के ऑफिस पर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और न्याय की मांग कर रहे हैं. पिछले 35 सालों से हीरे को चमक देने वाले हसमुख भाई आज बेरोजगार होने पर दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो गए हैं. दीवाली के बाद मुहूर्त में डायमंड कंपनी के संचालकों ने उन्हें बुलाकर कह दिया कि अब कंपनी को आपकी जरुरत नहीं है. रत्न कलाकारों की इस प्रकार की हालात देख अब सरकार से गुहार लगाई जा रही है कि इस मामले में सरकार दखल देकर रत्न कलाकारों के हित में कुछ कदम उठाए. सूरतः संकट से जूझ रही है डायमंड इंडस्ट्री, कारोबार में 19,000 करोड़ रुपये की कटौती के बाद बढ़ी मुश्किलें हीरे कारखाने के मालिकों का भी बुरा हाल रत्न कलाकारों के अलावा हीरों का जॉब वर्क करनेवाले हीरे कारखाने के मालिकों का भी यही हाल है. सूरत निवासी नीरव पटेल का खंभात के ग्रामीण इलाके में कच्चे हीरों को पॉलिश करने का कारखाना है. उनके कारखाने में 65 रत्न कलाकर काम करते थे लेकिन अब नीरव पटेल को जॉबवर्क का काम मिलना बंद हो चुका है जिसके कारण नीरव ने अपना हीरे का कारखाना बंद कर अन्य व्यवसाय में जाने के बारे में सोच लिया है. सूरत के हीरा उद्योग में 7000 के करीब छोटे यूनिट गुजरात के सूरत के हीरा उद्योग की बात की जाय तो यहां 200 से ज्यादा बड़े और 7000 के करीब छोटे यूनिट हैं. मंदी के कारण दिवाली के बाद तक़रीबन 40 प्रतिशत हीरे के यूनिट खुले ही नहीं जबकि जो यूनिट चालू हुए वे रफ हीरो की शॉर्टेज के कारण बंद हो गए. इसके कारण सूरत के छोटे बड़े दोनों यूनिट्स में रत्न कलाकारों की छंटनी की गई है. सूरत रत्नकलाकर संघ की माने तो दीवाली के बाद 28 रत्न कलाकारों को नौकरी से निकाला गया है जबकि 2018 के दौरान इनकी संख्या 745 तक पहुंच चुकी है. 50 साल में पहली बार दिखी ऐसी गिरावट सूरत में हीरे का कारोबार शुरू हुए करीब 50 साल से ज्यादा हुए हैं लेकिन हीरा उद्योग में ऐसी गिरावट नहीं दिखी. जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) के गुजरात रीजन के चेरमेन दिनेश नावड़िया के मुताबिक इस समय विदेशी मांग काफी कम है. चीन, दक्षिण-पूर्व एशिया, खाड़ी, यूरोप और अमरीका से तराशे गए हीरे की मांग बहुत कम है. इसकी वजह से हीरा उद्योग में तैयार माल का काफी भंडार जमा है. सूरतः संकट से जूझ रही है डायमंड इंडस्ट्री, कारोबार में 19,000 करोड़ रुपये की कटौती के बाद बढ़ी मुश्किलें कच्चे हीरे की आयात में 47 फीसदी गिरावट वही दूसरी और कच्चे हीरे की आयात में 47 फीसदी गिरावट हुई है. जीजेईपीसी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच महीनों में रफ हीरों के आयात में गिरावट आई है, जिसमें जुलाई से अगस्त के बीच सबसे तेज गिरावट आई है. इसके अनुसार, रफ हीरो के आयात में गिरावट आई है. पिछले साल नवंबर, 2017 में 12,637.98 करोड़ रुपये के रफ हीरे आयत किये गए थे जो नवंबर 2018 में 6,676.72 करोड़ रुपये हो गया. वही दूसरी और साल 2016-17 में देश से 1,56,000 करोड़ रुपये के पॉलिश्ड डायमंड निर्यात किए गए थे, जबकि 2017-18 में ये निर्यात घटकर करीब 1,37,000 करोड़ रुपए का रहा है. यानी कि 19 हजार करोड़ की कटौती देखने को मिल रही है. कम खर्च करने की दी जा रही है हिदायत सूरत भारत की हीरा राजधानी कहा जाता है. हीरा उद्योग में छाई मंदी से इससे जुड़े हजारों लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई है. सूरत शहर हीरे की कटिंग और पॉलिशिंग में दुनिया में अव्वल बन चुका है. दुनिया भर में पहने जाने वाले हर 100 हीरे में से 90 की कटिंग और पॉलिशिंग सूरत में होती है. हीरे की करीब 7000 छोटी यूनिट सूरत में है जबकि करीब ऐसी करीब 200 बड़ी यूनिट हैं, जो एक्सपोर्ट भी करती हैं. सूरत की डायमंड इंडस्ट्री में आज इस उद्योग के जरिए 10 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है. यहां का डायमंड दुनिया भर के देशों में निर्यात किया जाता है. लेकिन अब हीरा उद्योग के खस्ता हाल की वजह से रत्न कलाकारों को अपने लाइफ स्टाइल में बदलाव कर कम खर्च करने की हिदायत दी जा रही है. जीजेईपीसी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच महीनों में रफ हीरों के आयात में गिरावट आई है, जिसमें जुलाई से अगस्त के बीच सबसे तेज गिरावट आई है. तराशे गए हीरो की मांग में कमी और रत्न कलाकारों की छंटनी के साथ अब सूरत डायमंड हब में साल 2008 की मंदी के आसार नजर आ रहे हैं. सोने के दाम में तेजी, 35,500 रुपये पर पहुंचा, चांदी में भी उछाल शुरुआती गिरावट के बाद संभला बाजार-सेंसेक्स करीब 180 अंक ऊपर 35,649 पर बंद, निफ्टी 10,700 के पार नौ बैंक यूनियन के 10 लाख कर्मचारियों की हड़ताल, सर्विसेज पर पड़ेगा असर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart News: ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Daily Savings: सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget