एक्सप्लोरर

Supriya Lifescience के शेयरों की शानदार एंट्री, BSE पर 425 रुपये पर लिस्ट होकर निवेशकों को दिया बड़ा मुनाफा

Supriya Lifescience Shares Listing: सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयरों ने बाजार में धमाकेदार शुरुआत की है . इसके शेयर बीएसई पर 55 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए, जानें निवेशकों को कितना मुनाफा मिला है.

Supriya Lifescience Shares Listing: शेयर बाजार (Stock Market) में आज एक और कंपनी के शेयरों की शानदार लिस्टिंग हो गई है. सुप्रिया लाइफसाइंस (Supriya Lifescience) ने बाजार में एंट्री करते ही निवेशकों को अच्छी कमाई करके देने में कामयाबी हासिल की है. सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयर इसके इश्यू प्राइस 274 के मुकाबले करीब 55 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हो गए हैं.

कैसी रही शेयर बाजार में सुप्रिया लाइफसाइंस की एंट्री
सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयर आज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो गए हैं. बीएसई पर इसके शेयर करीब 55 फीसदी प्रीमियम के साथ 425 रुपये पर लिस्ट हुए और एनएसई पर 421 रुपये के प्राइस पर लिस्ट हुए हैं. इश्यू प्राइस 274 रुपये के मुकाबले सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयरों की एंट्री 420 रुपये से ऊपर होना दिखाता है कि कंपनी को लेकर बाजार का रुख भी काफी पॉजिटिव है. 

लिस्ट होने के बाद थोड़ा नीचे आए शेयर
सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयर आज स्टॉक मार्केट में लिस्ट होते ही थोड़ा नीचे आए हैं और सुबह 10 बजकर 5 मिनट के समय एनएसई पर 394 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. वही बीएसई पर इसके शेयर 395 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. 

सुप्रिया लाइफसाइंस के आईपीओ के बारे में जानें
एक्टिव फार्मास्युटिकल्स इंग्रीडिएंट्स यानि API मैन्युफैक्चरर सुप्रिया लाइफसाइंस (Supriya Lifescience) का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 16 दिसंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 20 दिसंबर को बंद हुआ था. IPO के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 265-274 रुपये प्रति शेयर तय किया था. 

इश्यू को मिला था शानदार रिस्पॉन्स
सुप्रिया लाइफसाइंस के इश्यू को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था और इसने ऑफर बंद होने तक 71.51 गुना का सब्सक्रिप्शन दिखाया था. 16 से 20 दिसंबर के बीच खुले इस आईपीओ को क्यूआईआई और गैर संस्थागत निवेशकों के साथ रिटेल निवेशकों का भी बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था. 

ग्रे मार्केट में भी थी शेयरों की बंपर मांग
सुप्रिया लाइफसाइंज के शेयरो की ग्रे मार्केट में जबरदस्त मांग देखी गई है. इश्यू प्राइस 274 रुपये के मुकाबले ग्रे मार्केट में इसका भाव 250 रुपये या 91.2 फीसदी प्रीमियम के साथ 524 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

कंपनी के प्रमोटर्स कौन हैं
कंपनी ने अपने पब्लिक इश्यू के माध्यम से 700 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है. इसमें से 200 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए गए हैं और प्रमोटर सतीश वामन वाघ द्वारा 500 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल भी शामिल है. प्रमोटर सतीश वामन वाघ के पास सुप्रिया लाइफसाइंस में 99.98 फीसदी इक्विटी शेयरहोल्डिंग है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget