एक्सप्लोरर

Bharti Group: सुनील मित्तल ने बीटी ग्रुप को खरीदने के लिए बार्कलेज से लिया लोन, अभी और ले सकते हैं कर्ज

Sunil Bharti Mittal: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 9.9 फीसदी हिस्सेदारी के लिए बार्कलेज बैंक से लोन लिया गया है. भारती ग्रुप बाकी की हिस्सेदारी खरीदने के लिए और लोन का इंतजाम कर रहा है.

Sunil Bharti Mittal: सुनील भारती मित्तल के नेतृत्व वाले भारती ग्रुप (Bharti Group) ने 13 अगस्त को ब्रिटेन की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बीटी ग्रुप (BT Group) के अधिग्रहण का ऐलान किया था. भारती ग्रुप ने लगभग 4 अरब डॉलर में बीटी ग्रुप के सबसे बड़े शेयरहोल्डर पैट्रिक ड्रेही (Patrick Drahi) के अल्टिस ग्रुप (Altice Group) की 24.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था. इस डील के लिए सुनील मित्तल ने बार्कलेज बैंक (Barclays Bank) से बड़ा कर्ज लिया है. इसके अलावा भारती ग्रुप इस सौदे को पूरा करने के लिए और ज्यादा कर्ज जुटाने की कोशिश कर रहा है. 

9.9 फीसदी हिस्सेदारी के लिए बार्कलेज बैंक से लोन लिया

सूत्रों के हवाले से मनीकंट्रोल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि सुनील मित्तल के भारती समूह ने ब्रिटिश टेलीकॉम में 9.9 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बार्कलेज बैंक से 1.8 अरब डॉलर का लोन लिया है. सूत्रों ने बताया कि भारती समूह और हिस्सेदारी खरीदने के लिए भी लोन तलाश रहा है. लंदन स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त को भारती ग्लोबल (Bharti Global) द्वारा बनाई गई कंपनी भारती टेलीवेंचर्स यूके लिमिटेड (Bharti Televentures UK) के माध्यम से भारती ग्रुप ने 9.9 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है.

14.51 फीसदी हिस्सेदारी रेगुलेटरी मंजूरी मिलने के बाद ली जाएगी

भारती ग्रुप ने एक बयान में कहा कि बीटी की बाकी की 14.51 फीसदी हिस्सेदारी रेगुलेटरी मंजूरी मिलने के बाद ली जाएगी. भारती ग्रुप ने यूके के नेशनल सिक्योरिटी एंड इनवेस्टमेंट क्लियरेंस एक्ट के तहत भी अपनी ओर से आवेदन किया है. सूत्रों ने कहा कि कंपनी ने अधिग्रहण के लिए बार्कलेज से लोन लिया है. कंपनी के पास कुछ कैश है लेकिन, वह इसके बजाय लोन लेकर यह डील पूरी करना चाहती है. इससे पहले इकोनॉमिक टाइम्स ने भी इस बारे में रिपोर्ट की थी. हालांकि, भारती ग्रुप और बार्कलेज ने फिलहाल इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

भारती एयरटेल में बीटी की थी 21 फीसदी हिस्सेदारी 

इससे पहले भारती एंटरप्राइजेज (Bharti Enterprises) के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने एक बयान में कहा था कि भारती और बीटी के बीच लंबे समय से संबंध रहे हैं. बीटी के पास 1997 से 2001 तक भारती एयरटेल लिमिटेड में दो बोर्ड सीटों के साथ 21 फीसदी हिस्सेदारी भी थी. बीटी ब्रिटेन में फाइबर ब्रॉडबैंड इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत कर रही है. वह देश में मोबाइल, फिक्स्ड लाइन, टीवी और ब्रॉडबैंड सेवाएं उपलब्ध कराती है.

ये भी पढ़ें 

Urban Unemployment: घट गई बेरोजगारी दर, शहरों में बढ़े रोजगार, पुरुषों ने बाजी मारी, पिछड़ गईं महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
Blinkit से लेकर Zepto तक, आपको 10 मिनट में डिलीवरी करने वालों की खुल रही पोल
Blinkit से लेकर Zepto तक, आपको 10 मिनट में डिलीवरी करने वालों की खुल रही पोल
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget