एक्सप्लोरर

Urban Unemployment: घट गई बेरोजगारी दर, शहरों में बढ़े रोजगार, पुरुषों ने बाजी मारी, पिछड़ गईं महिलाएं

Unemployment Rate: एनएसओ के पीएलएफएस आंकड़ों के अनुसार, पुरुषों में बेरोजगारी दर कम हुई है. मगर, महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर में उछाल आया है.

Unemployment Rate: रोजगार के मोर्चे पर देश को खुशखबरी मिली है. नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) ने शुक्रवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि देश में बेरोजगारी दर अप्रैल-जून तिमाही के दौरान घटकर 6.6 फीसदी रह गई है. एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 6.7 फीसदी था. एनएसओ के पीरिओडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) के आंकड़ों के अनुसार, पुरुषों में बेरोजगारी कम हुई है. मगर, महिलाओं में बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़कर पहली तिमाही में 9 फीसदी पर पहुंच गया है. एक साल पहले यही आंकड़ा 8.5 फीसदी था. यह सरकार के लिए चिंताजनक बात है. 

युवाओं के बीच भी बेरोजगारी दर घटी 

पीएलएफएस डेटा के अनुसार, पुरुषों में हेडलाइन बेरोजगारी दर अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 6.1 फीसदी से कम होकर 5.8 फीसदी रही है. सर्वेक्षण से पता चला कि युवाओं (15-29 वर्ष) के लिए बेरोजगारी दर भी पहली तिमाही में घटकर 16.8 फीसदी हो गई है. यह पिछली तिमाही में 17 फीसदी थी. यह आंकड़ा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस आयु वर्ग युवा आमतौर पर पहली बार नौकरी में आते हैं. इसे पता चलता है कि लेबर मार्केट मजबूती हो रहा है. चालू वित्त वर्ष के दौरान युवा पुरुषों की बेरोजगारी दर नीचे गई है और युवा महिलाओं के लिए इस आंकड़े में उछाल आया है. 

लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट में भी आया सुधार 

शहरों में नौकरियां करने वाले और जॉब की तलाश कर रहे लोगों की स्थिति दर्शाने वाला लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट (LFPR) में भी वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के दौरान 50.1 फीसदी रह गया है. यह वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 50.2 फीसदी था. पुरुषों में काम के प्रति ज्यादा उत्साह देखा गया. उनका LFPR पिछली तिमाही के 74.4 फीसदी से बढ़कर 74.7 फीसदी हो गया. हालांकि, महिलाओं का LFPR पिछली तिमाही के 25.6 फीसदी से घटकर 25.2 फीसदी रह गया है.

सेल्फ एम्प्लॉयमेंट में लगे लोगों की हिस्सेदारी घटी 

एनएसओ के सर्वेक्षण से पता चला कि सेल्फ एम्प्लॉयमेंट में लगे लोगों की हिस्सेदारी पिछली तिमाही के 40.5 फीसदी से घटकर 40 फीसदी रह गई है. पिछली तिमाही के दौरान सैलरीड वर्कर और कैजुअल लेबर की हिस्सेदारी बढ़कर क्रमशः 49 फीसदी और 11 फीसदी हो गई. इस अवधि के दौरान नियमित काम में महिला श्रमिकों की हिस्सेदारी 52.3 फीसदी से बढ़कर 54 फीसदी हो गई. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में वर्कर्स की हिस्सेदारी भी 32 फीसदी से बढ़कर 32.1 फीसदी हो गई. एनएसओ ने पहला कंप्यूटर आधारित सर्वे अप्रैल, 2017 में शुरू किया है.

ये भी पढ़ें 

Ambani Family: एक साल में कितना कमाती है मुकेश अंबानी की फैमिली, रकम जानकर चौंक जाएंगे आप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget