एक्सप्लोरर

Sukanya Samriddhi Scheme में खाता रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेंगे पूरे 15 लाख रुपये!

Sukanya Samriddhi Account: केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से कई तरह की स्कीम चलाई जाती हैं, जिसमें पैसा लगाकर आप एक बड़ा फंड बना सकते हैं.

Sukanya Samriddhi Scheme: केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से कई तरह की स्कीम चलाई जाती हैं, जिसमें पैसा लगाकर आप एक बड़ा फंड बना सकते हैं. आज हम आपको केंद्र सरकार की एक ऐसी ही स्कीम (Government Scheme) में बारे में बताएंगे, जिसमें आप सिर्फ 250 रुपये से निवेश करना शुरू कर सकते हैं और आपकी बेटी की शादी तक आपको पूरे 15 लाख रुपये मिल जाएंगे. आइए आपको बताते हैं कैसे-

बना सकते हैं बड़ा फंड
केंद्र सरकार की इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) है. इस स्कीम में आप अपनी बेटी की पढ़ाई या फिर शादी के लिए एक बड़ा फंड बना सकते हैं. इस योजना में एक माता-पिता या गार्जियन एक बेटी के नाम पर केवल एक अकाउंट खोल सकते हैं और दो अलग-अलग बेटियों के नाम पर अधिकतम दो अकाउंट खोल सकते हैं.

सिर्फ 15 साल तक जमा करने होते हैं पैसे
इस स्कीम की अच्छी बात ये है कि आपको पूरे 21 साल तक पैसे जमा नहीं करने होते, अकाउंट खोलने से लेकर 15 साल तक ही पैसे जमा किए जा सकते हैं, जबकि बेटी के 21 साल की उम्र तक उन पैसों पर ब्याज मिलता रहेगा. 

कितना मिल रहा ब्याज?
इस समय सरकार इस स्कीम पर खाताधारकों को 7.6 फीसदी की दर से कंपाउंडिग ब्याज का फायदा दे रही है. इस स्कीम की ब्याज दरों को सरकार 3 महीने के बाद में रिवाइज करती है. 

250 रुपये का करना होता है निवेश
आपको बता दें इस योजना में आपको मिनिमम 250 रुपये का निवेश करना होगा और आप अधिकतम 150,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं. केंद्र सरकार की यह एक लोकप्रिय स्कीम है, जिसके जरिए आप अपनी बेटी के लिए 15 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं. 

पोस्ट ऑफिस या बैंक से खुलवा सकते हैं खाता
इस योजना में आप अपनी बेटी के लिए खाता खुलवा सकते हैं. आप पोस्ट ऑफिस या फिर किसी भी बैंक में जाकर यह खाता ओपन करा सकते है. इसके लिए आपको सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट जमा करना होगा. साथ ही में बच्ची और मां-बाप का पहचान पत्र भी जमा कराना होगा. 

कैसे मिलेंगे 15 लाख रुपये? 
इस सरकारी स्कीम में अगर आप हर महीने सिर्फ 3000 रुपये का निवेश करते हैं यानी हर साल अगर आप 36000 रुपये लगाते हैं तो इस पर आपको 7.6 फीसदी कंपाउंडिंग के हिसाब से ब्याज का फायदा मिलेगा. इस तरह से 21 साल यानी मेच्योरिटी पर यह रकम करीब 15,22,221 रुपये हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:
7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 31 मार्च से 90,000 रुपये बढ़कर आएगी सैलरी, जानें क्या है प्लान?

PPF खाता रखने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने नियमों में कर दिया बदलाव, जल्दी से करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget