एक्सप्लोरर

Student Travel Insurance: विदेश में पढ़ाई के लिए जाने से पहले स्टूडेंट करा लें ट्रेवल इंश्योरेंस, जानिए क्यों होता है जरूरी

Travel Insurance: विदेश में पढ़ाई के लिए जा रहे स्टूडेंट को अपना ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर कराना चाहिए. जानिए क्या है फायदे.

Benefits of Student Travel Insurance: अगर आपके परिवार का कोई भी सदस्‍य भाई-बहन, बेटा-बेटी विदेश में पढ़ाई (Abroad Study) करने जा रहा है. तो ये खबर आपके बेहद काम की साबित हो सकती है. विदेश जाकर पढ़ाई करने वालों को अपने देश से रवाना होने से पहले कई तरह की तैयारी करके जाना पड़ता है. इसी क्रम में उन्हें एक ट्रैवल इंश्‍योरेंस पॉलिसी (Travel Insurance Policy) के बारे में जानकारी होना जरूरी है. इससे स्टूडेंट को आप गंभीर बीमारी या किसी भी दुर्घटना के समय आवश्यक सुरक्षा दे सकते हैं. जानिए इससे जुड़ी खास जानकारी क्या है..

ट्रैवल इंश्योरेंस में क्यों है जरूरी 

विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए छात्र ट्रैवल इंश्‍योरेंस पॉलिसी करना काफी जरूरी है. स्टूडेंट ट्रैवल इंश्योरेंस एक तरह का बीमा ही है, लेकिन इसमें नॉन मेडिकल के अलावा मेडिकल इमरजेंसी (Medical Emergency) को कवर किया जाता है. इस पॉलिसी में एक्सटेंशन और ऑटो-रिन्युवल जैसी कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं. यह बीमा तब तक एक्टिव रहता है, जब तक की छात्र विदेश में पढ़ाई के लिए रहेगा. परिवार के वित्तीय जोखिमों को खत्म करने के लिए ट्रेवल पॉलिसी खरीदना स्टूडेंट के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है. 

ट्रेवल इंश्योरेंस कॉस्ट को समझें 

स्टूडेंट ट्रेवल बीमा, स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा बीमा (International Travel Insurance) को जोड़कर बनाया गया है. इसमें विदेश में पढ़ने वाले छात्रों को मुख्य रूप से ध्यान में रखा गया है. 16-35 साल की उम्र के भारतीय युवाओं को फोकस किया गया है. जो विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अक्सर जाते हैं. इस उम्र के स्टूडेंट्स को स्टूडेंट ट्रेवल बीमा के लिए पात्र माना जाता है. इस यात्रा बीमा की अवधि 1 से 3 साल तक के लिए होती है. ट्रेवल बीमा की लागत यूएस और कनाडा के लिए न्यूनतम 1,50,00,000 रुपये की कवर और यूके और अन्य देशों के लिए 37,00,000 से 1,50,00,000 रुपये तक रखी गई है.

देश के हिसाब से बीमा कॉस्ट 

दुनिया में हर देश के लिए स्टूडेंट ट्रेवल इंश्योरेंस की बीमा कॉस्ट को निकाला गया है. साथ ही इसके कवर भी अलग-अलग देश के अलग-अलग ही होते हैं. इसमें सेवाओं की पहुंच और उपलब्धता के अनुसार से रखी गई है. दुनिया भर के अन्य देशों की तुलना में अमेरिका में मेडिकल खर्चे काफी ज्यादा है, और इसलिए यात्रा बीमा पॉलिसी के लिए कवरेज और प्रीमियम अन्य देशों की तुलना में यहा सबसे अधिक है.

ये सुविधाएं मिलेगी 

देश में अगर आपको स्टूडेंट ट्रैवल इंश्योरेंस प्लान लेना ही है. तो आपके पास कई तरह की बीमा कंपनियों के विकल्प मौजूद हैं. आप बजाज आलियांज ट्रैवल इंश्योरेंस, टाटा एआईजी स्टूडेंट ट्रैवल गार्ड, फ्यूचर जेनराली ट्रैवल इंश्योरेंस, केयर हेल्थ इंश्योरेंस से इस तरह के प्लान खरीद सकते है. इसमें आपको स्टूडेंट ट्रैवल इंश्योरेंस आपातकालीन अस्पताल में भर्ती, पहले से मौजूद बीमारियों, स्वदेश में उपचार, मेडिकल इवैकुएशन, अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस की हानि, अध्ययन में रूकावट जैसी कई तरह की सुरक्षा सुविधा मिल जाती है. 

ये भी पढ़ें- Solar Energy: घर की छत पर लगाएं सोलर पैनल, न के बराबर आएगा बिजली बिल, सरकार भी करेगी पूरी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
आज इन 5 शहरों में बंद हैं बैंक, जानें सोमवार को RBI ने क्यों दी है छुट्टी?
आज इन 5 शहरों में बंद हैं बैंक, जानें सोमवार को RBI ने क्यों दी है छुट्टी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
Embed widget