एक्सप्लोरर

Solar Energy: घर की छत पर लगाएं सोलर पैनल, न के बराबर आएगा बिजली बिल, सरकार भी करेगी पूरी मदद

Solar Penal: अगर आपके घर का बिजली आपको भारी पड़ रहा है, तो आप सोलर रूफटॉप योजना का उपयोग करके इस बिजली के बिल से निजात पा सकते है. इसे बिलकुल खत्म भी कर सकते हैं.

Solar Energy System Project: गर्मियों के मौसम की शुरुआत जल्द होने वाली है. इन दिनों में हर घर में एसी (Air Conditioner), कूलर के साथ कई तरह के हेवी इलेक्ट्रोनिक उपकरण का उपयोग बढ़ जाता है. इससे घर के बिजली का खर्च भी बढ़ता है. यूनिट के हिसाब से कई बार बिजली का बिल आपके बजट से बाहर निकल जाता है. ऐसे में आपके सामने बिजली बिल को लेकर परेशानी खड़ी हो जाती है. जिसका इलाज सोलर एनर्जी (Solar Energy) है. यानि आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा कर बिजली का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका बिल न के बराबर हो सकता है. साथ ही इस काम में सरकार भी आपकी मदद कर रही है. जानिए सरकार आपको इसमें कैसे मदद करती है. 

क्या है सोलर रूफटॉप स्कीम 

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर रूफटॉप योजना (Rooftop Solar Scheme) की शुरुआत की है. इस योजना में आप डिस्कॉम पैनल में शामिल किसी भी सेलर से घर की छत पर सोलर पैनल (Solar Penal) लगवा सकते हैं. इसके लिए आप सरकार से सब्सिडी ले सकते हैं. इसके लिए आपको आवेदन करके लाभ लेना होगा. 

20 फीसदी मिलेगी सब्सिडी 

जैसे आप 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाते हैं, तो इसमें लगभग 70-75 हजार रुपये का खर्च आएगा. इसमें आपको सरकार की तरफ से 20 फीसदी की सब्सिडी मिल जाएगी.

ऐसे समझें सब्सिडी का खेल 

अगर आप अपने घर पर दो किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाते हैं, तो आपको 1.20 लाख रुपये का खर्च आएगा. केंद्र सरकार से सब्सिडी मिलने के बाद आपको सिर्फ 72 हजार रुपये देने होंगे. 500 केवी तक के सोलर रूफटॉप लगवाने पर 20 फीसदी तक की सब्सिडी सरकार से मिल जाती है. 

25 साल तक उठाये लाभ 

सोलर रूफटॉप योजना में आप 25 साल तक सोलर पैनल का उपयोग कर सकते हैं. इस योजना में लागत भुगतान 5 से 6 साल में पूरा वसूला जा सकता है. इस योजना के जरिये केंद्र सरकार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. मोदी सरकार (Modi Govt) ग्रीन एनर्जी (Green Energy) को लेकर काफी तेजी के साथ काम कर रही है. सरकार ने फरवरी में पेश आम बजट (Budget 2023) में सोलर एनर्जी (Solar Energy) को खास महत्व दिया है. 

ये डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी 

सोलर पैनल लगाने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होना जरूरी हैं. जैसे 1 किलो वॉट के सोलर पैनल के लिए करीबन 10 वर्ग मीटर जगह की जरूरत होती है. आपके पास स्थाई निवास पत्र होना चाहिए. यानि आधार कार्ड, पैन, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कुछ भी होना चाहिए. साथ ही आय प्रमाण-पत्र, बिजली का बिल जमा की रसीद. सोलर पैनल लगाने वाली छत की फोटो देनी होगी. 

ये भी पढ़ें- Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस ऐसे कर सकते है अपडेट, देखें क्या है पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटीलिया में जन्माष्टमी की धूम, कृष्ण भजनों पर झूम उठीं नीता अंबानी संग बहुएं
एंटीलिया में जन्माष्टमी की धूम, कृष्ण भजनों पर झूम उठीं नीता अंबानी संग बहुएं
मेड इन इंडिया हथियारों का दुनिया में जलवा! फिर भी क्यों पाकिस्तान से पीछे भारत?
मेड इन इंडिया हथियारों का दुनिया में जलवा! फिर भी क्यों पाकिस्तान से पीछे भारत?
67 से टूटकर ₹50 पर आई चीनी, पर आपको क्यों नहीं मिल रही सस्ती? जानें खेल
67 से टूटकर ₹50 पर आई चीनी, पर आपको क्यों नहीं मिल रही सस्ती? जानें खेल
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, हर महीने 15,800 तक HRA!
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, हर महीने 15,800 तक HRA!

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget