एक्सप्लोरर

IOCL Refinery Panipat: दिल्ली-एनसीआर को मिलेगी धुएं से राहत, IOCL खरीदेगी किसानों से पराली

IOCL रिफाइनरी ने पराली से इथेनॉल उत्‍पादन करने के लिए किसानों से पराली खरीदने की घोषणा की है.

IOCL Refinery In India: अब दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को अक्टूबर-नवंबर माह में धुएं से राहत मिलने जा रही है. आपको बता दे कि केंद्र और राज्‍य सरकारें मिलकर देश में पराली प्रबंधन (Straw Management) के लिए कई ठोस कदम उठाने जा रही है. किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. धान की पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण का सीजन शुरू होने जा रहा है. ऐसे में हर साल किसान अपने खेत से लाखों टन पराली जलाते थे, जिससे धुआँ पूरे वातावरण को ख़राब कर देता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. जानें क्या है योजना.

पराली से बनेगा इथेनॉल 
दिल्ली से सटे हरियाणा, पंजाब और उत्‍तर प्रदेश में कई जगहों से पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही है. आपको बता दे कि हरियाणा के पानीपत में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) रिफाइनरी ने पराली से इथेनॉल उत्‍पादन करने के लिए किसानों से पराली खरीदने की घोषणा की गई है. रिफाइनरी में पराली से इथेनॉल बनाने के लिए प्‍लांट लगाया गया है. मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 महीने पहले इस इथेनॉल प्‍लांट का उद्घाटन किया था.

900 करोड़ रु से तैयार हुआ प्लांट
पानीपत रिफाइनरी 172 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पराली खरीदने की योजना तैयार की गई है. बताया जा रहा है कि इसे किसानों के खेतों से सीधे उठाया जाएगा. रिफाइनरी को पराली देने के लिए किसानों को पराली की गांठें बनवानी होंगी. करीब 900 करोड़ रुपये से तैयार यह प्लांट प्रतिदिन 100 किलोलीटर (1 किलोलीटर में 1 हजार लीटर) इथेनॉल बनाने की क्षमता रखता है. प्‍लांट के लिए पराली खरीदने को आसपास के जिलों के किसानों से पराली खरीदेगा. इसके लिए प्लांट की ओर से आसपास के जिलों में पराली कलेक्शन केंद्र स्थापित किए गए है.

किसान को होगी बचत 
आपको बता दे कि अगर किसान खुद स्ट्रा बेलर से पराली की गांठ बनवाता है तो एक एकड़ पर करीब 2 हजार रुपये खर्च आता है. जबकि, एक एकड़ धान की पराली 3,500 तक की बिक जाती है. इस तरह किसान को प्रति एकड़ 1,500 रुपये की बचत होगी है और साथ ही उसे पराली जलानी भी नहीं पड़ती हैं. 

सिर्फ पानीपत से सालाना 3.80 लाख टन पराली 
पराली प्रबंधन के लिए हरियाणा सरकार भी किसान को प्रति एकड़ 1 हजार रुपये अलग से दे रही हैं. हरियाणा की जीटी रोड बेल्ट में आने वाले पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में धान की फसल की वजह से काफी पराली होती है. अकेले पानीपत जिले में ही हर साल 3.80 लाख टन पराली होती है.

साफ हो जायेंगे खेत 
आपको बता दे कि स्ट्रा बेलर से पराली की गांठ बनवाने पर खेत बिल्‍कुल साफ हो जाएगा. इससे किसान को गेहूं की बुआई करने में कोई दिक्‍कत नहीं आती हैं. इसका कारण है कि खेत में पराली के अवशेष नहीं बचते हैं. किसान हैरो से जुताई करके गेहूं बो सकते हैं. साथ ही वो जीरो ड्रिल मशीन (Zero Drill Machine) से बिना बुआई किए बेलर से गांठ बनाकर पराली प्रबंधन किए खेत में गेहूं बुआई आसानी से हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें 

EPF Interest Credit: नहीं दिख रहा ईपीएफ अकाउंट में ब्याज की रकम! जानें वित्त मंत्रालय ने क्या दी सफाई

Dolly Khanna Portfolio: डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में शामिल इस शेयर ने दिया 300% का रिटर्न, क्या आपके पास है ये मल्टीबैगर स्टॉक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget