एक्सप्लोरर

EPF Interest Credit: नहीं दिख रहा ईपीएफ अकाउंट में ब्याज की रकम! जानें वित्त मंत्रालय ने क्या दी सफाई

EPF Interest Rate: हाल के वर्षों में EPF के ब्याज के रकम के भुगतान में देरी का मामला लगातार सामने आया है.

EPF Rate For FY 2021-22: वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफ खाताधारक अपने खाते में डाले गए ब्याज के रकम को नहीं देख पा रहे हैं. जिसे लेकर वित्त मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी किया है. वित्त मंत्रालय ने कहा कि प्रॉविडेंट फंड सेविंग्स को लेकर टैक्स कानून में किए गए बदलाव के बाद अकाउंट को लेकर सॉफ्टवेयर अपग्रेड किया जा रहा है जिसके चलते ईपीएफ खाताधारक अपने ईपीएफ खाते में डाले गए ब्याज के रकम को नहीं देख पा रहे हैं. 

पीएम मोदी से शिकायत!
दरअसल मणिपाल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और इंफोसिस के पूर्व डायरेक्टर रहे मोहनदास पाई ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से इसकी शिकायत की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रिय ईपीएफओ, मेरा ब्याज कहां है? उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर लिखा कि सुधार की जरुरत है! नौकरशाही की अक्षमता का खामियाजा आम नागरिक क्यों भुगते? आगे इस ट्वीट  में उन्होंने वित्त मंत्रालय और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टैग कर मदद की मांग की. 

वित्त मंत्रालय की सफाई!
मोहनदास पाई के इसी ट्वीट के जवाब में वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर लिखा कि किसी भी ईपीएफ सब्सक्राइबर को कोई नुकसान नहीं हुआ है.  सभी ईपीएफ खाताधारकों के खाते में ब्याज के रकम को ट्रांसफर किया जा रहा है. हालांकि,टैक्स नियमों में बदलाव के चलते ईपीएफओ द्वारा सॉफ्टवेयर अपग्रेड किया जा रहा है जिसके चलते ये स्टेटमेंट में नजर नहीं आ रहा है. 

ये भी पढ़ें

PAN Card: पैन कार्ड रखने वालों ने ये काम किया तो होगी जेल या लगेगा 10 हजार का जुर्माना- जानें क्या है नियम

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अक्टूबर-दिसंबर के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की दरों का एलान-जानें कितना रहेगा

ब्याज का भुगतान 
वित्त मंत्री ने एक और ट्वीट कर कहा कि ईपीएफओ छोड़ने वाले सभी सब्सक्राइबर जो सेटलमेंट की मांग कर रहे हैं या फिर जो सब्सक्राइबर रकम निकालना चाहते हैं उन्हें ब्याज के रकम के साथ भुगतान किया जा रहा है. 

ईपीएफ के ब्याज के भुगतान में देरी!
दरअसल हाल के वर्षों में ब्याज के रकम के भुगतान में देरी का मामला लगातार सामने आया है. ईपीएफओ बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के निर्णय के काफी समय बाद ईपीएफओ खाताधारकों के खाते में ब्याज की रकम ट्रांसफर की जाती है. 2020-21 में मार्च 2021 में ईपीएफओ ने 8.5 फीसदी ब्याज देने का निर्णय लिया लेकिन इस आदेश को नोटिफाई अक्टूबर 2021 में किया गया और खातादारकों को उनके खाते में ब्याज का रकम दिसंबर 2021 मे डाला गया. यानि ईपीएफओ के फैसला लेने के 9 महीने बाद. 2021-22 के लिए भी ब्याज के रकम को चार महीने बाद खातधारकों के खाते में डाला गया है. 

ये भी पढ़ें-

PM Jan Dhan Yojana: घर बैठे बिना इंटरनेट के भी चेक कर सकते हैं अपने जनधन खाते का बैलेंस! केवल इस नंबर पर करना होगा मिस्ड कॉल

EPFO: बैंकों के विलय के बाद बदल गया है IFSC कोड तो इस तरह EPFO खाते में करें इसे अपडेट! जानें इसका आसान प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget