एक्सप्लोरर

Stock Market: अगले हफ्ते भी शेयर बाजार में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, ग्लोबल संकेतों का दिखेगा असर

Stock Market: अगर आपका पैसा भी मार्केट में लगा हुआ है तो उससे पहले आप जान लें कि अगले हफ्ते बाजार की चाल कैसी रहने वाली है.

Stock Market Update: शेयर बाजार में लगातार उठापटक जारी है. अगर आपका पैसा भी मार्केट में लगा हुआ है तो उससे पहले आप जान लें कि अगले हफ्ते बाजार की चाल कैसी रहने वाली है. बता दें आने वाले हफ्ते में ग्लोबल संकेत के अलावा कच्चे तेल की कीमतें, विदेशी निवेशकों के रुख और घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़ों से सेंसेक्स-निफ्टी की दिशा तय होगी. मार्केट एक्सपर्ट ने यह राय जताई है.

आने वाला है तिमाही रिजल्ट का सीजन
मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि कंपनियों के तिमाही रिजल्ट का सीजन आने से पहले बाजार में उचार-चढ़ाव बना रह सकता है. उन्होंने कहा कि कमजोर ग्लोबल रुख और तिमाही नतीजों से पहले बाजार की धारणा प्रभावित हुई है.

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा है कि बाजार हर दिन निचले स्तर पर जाने के बाद उबर रहा है. ग्लोबल मार्केट में कमजोरी, रुपये में गिरावट और घरेलू रिफाइनरियों के अप्रत्याशित लाभ पर कर जैसे कारकों से बाजार की धारणा प्रभावित हुई है.

ग्लोबल मार्केट पर निर्भर करेगा बाजार
मीणा ने कहा है कि विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) अब भी बिकवाली कर रहे हैं, लेकिन उनकी बिक्री की रफ्तार कम हुई है. ऐसे में यदि ग्लोबल मार्केट स्थिर रहता है, तो बाजार में तेजड़िया गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. उन्होंने कहा कि कच्चे तेल के दाम, डॉलर सूचकांक और रुपये का उतार-चढ़ाव अन्य कारक हैं, जो आगे बाजार की दिशा तय करेंगे.

TCS 8 जुलाई को जारी करेगा नतीजे
रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष- अजित मिश्रा ने कहा है कि इस सप्ताह तिमाही नतीजों के सीजन की शुरुआत होगी. आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आठ जुलाई को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी. मार्केट की इस पर नजर रहेगी.

कच्चे तेल की कीमतों का भी दिखेगा असर
इसके अलावा ग्लोबल मार्केट का रुख, कच्चे तेल की कीमतों का उतार-चढ़ाव और रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बाजार की नजर रहेगी. वृहद आर्थिक आंकड़ों के मोर्चे पर मंगलवार को PMI सेवा क्षेत्र के आंकड़े आएंगे, जो निश्चित रूप से कारोबारी धारणा को प्रभावित करेंगे.

चीन जारी करेगा मुद्रास्फीति के आंकडे़
सैमको सिक्योरिटीज में इक्विटी शोध प्रमुख येशा शाह ने कहा है कि इस सप्ताह भी बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा. वृहद आर्थिक मोर्चे पर निवेशकों की निगाह फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक के ब्योरे पर रहेगी. इसके अलावा ग्लोबल बाजारों का रुख चीन के मुद्रास्फीति के आंकड़ों से प्रभावित होगा, जो इस सप्ताह आने हैं. साथ ही घरेलू मोर्चे पर तिमाही नतीजों का सीजन शुरू होने जा रहा है. ऐसे में शेयर विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

सेंसेक्स-निफ्टी में रही बढ़त
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 179.95 अंक या 0.34 फीसदी के लाभ में रहा. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 52.80 अंक या 0.33 फीसदी का उछाल आया. 

जारी रहेगा उतार-चढ़ाव
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा है कि कई तरह की अड़चनों के बावजूद बाजार ने जुझारू क्षमता दिखाई है. उन्होंने कहा कि पिछले करीब 15 कारोबारी सत्रों से निफ्टी व्यापक दायरे में रहा है और इसमें उतार-चढ़ाव बढ़ा है. आगे चलकर बाजार का रुख कमजोर रह सकता है, क्योंकि अब भी वैश्विक रुझान ही बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें:
Indian Railway Rules: ट्रेन के दो टिकट लिए, लेकिन अकेले यात्रा करनी पड़ी तो क्या TT मेरी टिकट बेच सकता है? जानें क्या है नियम

PPF Rules: पीपीएफ खाते के मैच्योरिटी से पहले खाताधारक की मृत्यु हो जाने पर किसे मिलेगा क्लेम? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
PNB की तरह धीरे-धीरे आपके खाते से तो नहीं उड़ रहे पैसे, फ्रॉड पर तुरंत उठाए ये कदम
PNB की तरह धीरे-धीरे आपके खाते से तो नहीं उड़ रहे पैसे, फ्रॉड पर तुरंत उठाए ये कदम

वीडियोज

YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget