एक्सप्लोरर

सीजफायर के बाद झूम उठा बाजार, 2200 अंक उछला सेंसेक्स, 10 सेकेंड में बरसे 10 लाख करोड़

Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी सुबह करीब सात बजकर 50 मिनट पर 496 प्वाइंट ऊपर चढ़कर 24,561.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. उसी समय से भारतीय शेयर बाजार के मजबूती से खुलने का संकेत दे रहा था.

Stock Market Today: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान और सीमा पर तनाव कम होने के बाद सोमवार को पहली बार खुले शेयर बाजार में शानदार रौनक देखने को मिल रहा है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत होते ही करीब साढ़े नौ बजे सेंसेक्स ने लंबी छलांग लगाते हुए 1784.12 प्वाइंट यानी 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 81,238.59 के स्तर पर खुला. हालांकि, उसके बाद सेंसेक्स और 2200 अंक ऊपर चला गया.

निफ्टी 549.15 प्वाइंट यानी 2.29 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 24,557.15 पर कारोबार करता हुआ नजर आया. बाजार में इस बढ़त के बाद करीब 10 सेकेंड के अंदर ही मार्केट कैप 10.59 लाख करोड़ रुपये और बढ़ गया यानी निवेशकों की संपत्ति में बाजार खुलते ही 10.59 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई. 

तनाव कम होने से उछला बाजार

हालांकि, आज बाजार में विदेशी निवेशकों का रुख, कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे और चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते पर बनी सहमति की वजह से वैश्विक के साथ ही घरेलू शेयर बाजार में उत्साह देखा जा रहा है. गिफ्ट निफ्टी सुबह करीब सात बजकर 50 मिनट पर 496 प्वाइंट ऊपर चढ़कर 24,561.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. जबकि डाउ जोन्स करीब 400 अंक ऊपर उछला. इसके बाद से ही भारतीय शेयर बाजार के मजबूती से खुलने के संकेत मिल रहे थे.

दूसरी तरफ अमेरिका और चीन के बीच पिछले दो दिनों से जेनेवा में चली बैठक के बाद व्हाइट हाउस का बयान आया है, इसमें बताया गया है कि व्यापारिक समझौते को लेकर दोनों ही देशों के बीच आपसी सहमति बन गई है. वैश्विक तनाव कम होने के संकेत से एशियाई बाजार में भी तेजी दिखी. एएसएक्स 2 में 0.47 प्रतिशत का उछाल दिखा, जबकि निक्केई में 0.18 प्रतिशत का इजाफा रहा. जबकि टॉपिक्स में 0.12 प्रतिशत तो वहीं कोस्पी में 0.60 प्रतिशत ऊप चढ़ा. 

ग्लोबल मार्केट में भी तेजी

शुक्रवार को अमेरिकी मार्केट में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला था. S&P 500 में 0.07 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी जबि डाउ जोन्स 0.29 प्रतिशत फिसल गया था. इस हफ्ते वॉलमार्ट, अलीबाबा और जेडी डॉट कॉम के रिजल्ट आएंगे. इसके अलावा, अमेरिकी का महंगाई के आंकड़े मंगलवार को जारी किए जाएंगे. 

बाजार का जानकारों का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के तनाव का शेयर मार्केट पर शॉट टर्म असर रहने वाला है. उसकी वजह है विदेशी निवेशकों का लगातार भरोसे का बरकरार रहना. इसके साथ ही, घरेलू संस्थागत निवेशकों की तरफ से लगातार की जा रही खरीदारी से भी इंडेक्स को मदद मिली है. 

ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान सीजफायर के बीच आयी अच्छी खबर, जानकर चीन-पाक को लगेगी मिर्ची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget