एक्सप्लोरर

भारत और पाकिस्तान सीजफायर के बीच आयी अच्छी खबर, जानकर चीन-पाक को लगेगी मिर्ची

CII on GDP Growth: सीआईआई के अध्यक्ष भारत के जीडीपी ग्रोथ पर कहा कि हम 6.5 प्रतिशत की दर की उम्मीद कर रहे हैं. हमारा मानना ​​है कि ये संख्या मौलिक रूप से हासिल की जा सकती है.

CII on GDP Growth: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है कि अब वो आगे फिर इस तरह का दुस्साहस करने से पहले अब सौ बार सोचेगा. इस बार उसे ऐसी मार पड़ी कि भारत की शर्तों पर सीजफायर के लिए मजबूर होना पड़ा. उसी के अनुरोध के बाद भारत ने अपनी हामी भरी है. इस तरह 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के बाद भारतयीय सेना ने 7 मई को संयुक्त अभियान चलाकर अब पाकिस्तान का घमंड पूरी तरह से तोड़ दिया है.

पाकिस्तान के खिलाफ सेना के ज्वाइंट ऑपरेशन से पहले खुद पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे और भारतीय सेना ने बहावलपुर, मुरीदके और मुजफ्फराबाद में बिल्कुल वही किया. इस अभियान में पाकिस्तान के कई आतंकियों को ढेर कर दिया गया. 

घरेलू मोर्चे पर अच्छी खबर

इन सबके बीच भारत के लिए घरेलू मोर्चे पर अच्छी खबर है. भारतीय उद्योग परिसंघ यानी सीआईआई का अनुमान है कि भारत की जीडीपी 6.5 फीसदी की दर से आगे बढ़ सकती है. सीआईआई के अध्यक्ष संजीव पुरी का कहना है कि देश की इकोनॉमी भू-राजनीतिक मुद्दों के अल्पकालिक प्रभाव से उबरने के लिए काफी मजबूत है.

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटव्यू में उन्होंने कहा कि भारत को बढ़ती व्यापार बाधाओं को देखते हुए राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते करने चाहिए. ऊर्जा, परिवहन, धातु, रसायन और आतिथ्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निजी निवेश में वृद्धि के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण निवेश में ‘कुछ सतर्कता’ आ सकती है. 

6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी जीडीपी

सीआईआई के अध्यक्ष भारत के जीडीपी ग्रोथ पर कहा कि हम 6.5 प्रतिशत की दर की उम्मीद कर रहे हैं. हमारा मानना ​​है कि ये संख्या मौलिक रूप से हासिल की जा सकती है, क्योंकि तथ्य ये है कि हम एक उचित रूप से अच्छी नींव, मजबूत आर्थिक आधार के साथ शुरुआत कर रहे हैं.”

संजीव पुरी ने कहा कि हाल के दिनों में ब्याज दर में कमी आई है. मुद्रास्फीति नरम होती जा रही है. एक अप्रैल से व्यक्तिगत आयकर में छूट मिल रही है. पिछले वर्ष की दूसरी छमाही में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में निवेश बढ़ा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं पर प्रस्तावित उच्च शुल्क और वैश्विक स्तर पर बढ़ते संरक्षणवाद की प्रवृत्ति पर, उन्होंने ये माना कि  इस समय व्यापार में अधिक से अधिक बाधाएं आ रही हैं.

उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) करने चाहिए जो पारस्परिक रूप से लाभकारी और राष्ट्रीय हित में हों. संजीव पुरी का मानना है कि इसलिए भारत जिन देशों को आगे बढ़ा रहा है और उनमें से बड़े देश अमेरिका और यूरोपीय संघ हैं, वे महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय हित के दृष्टिकोण से जो कुछ भी करना है, वह करना चाहिए, और मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण ये द्विपक्षीय व्यापार समझौते हैं. 

ये भी पढ़ें: भारत या फिर पाकिस्तान नहीं..., जानिए किस देश के पास है सबसे महंगा वाला परमाणु बम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget