एक्सप्लोरर

बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग, सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा टूटकर 30636 पर बंद

हफ्ते के दूसरे दिन आज शेयर बाजार की क्लोजिंग गिरावट के लाल निशान में हुई है. सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी 3 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः आज शेयर बाजार की क्लोजिंग बड़ी गिरावट के साथ हुई है और सेंसेक्स में 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. ट्रेडिंग के आखिरी घंटे में बाजार दिन के निचले स्तरों पर लुढ़क गया था और निफ्टी में 3.5 फीसदी की गिरावट देखी गई है. बैंक निफ्टी में 1200 अंकों का भारी नुकसान देखने को मिला और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

कैसे बंद हुआ बाजार आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 1011 अंक यानी 3.20 फीसदी की गिरावट के साथ 30,636 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 280 अंक की गिरावट के साथ 3.03 फीसदी टूटकर 8981.45 पर जाकर बंद हुआ है.

निफ्टी का हाल निफ्टी के शेयरों का हाल देखें तो आज इसके इसके 50 में से सिर्फ 8 शेयरों में तेजी रही और 42 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हो पाया है. आज के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 9044 के ऊपरी स्तर को छुआ था और कारोबार के दौरान गिरावट दिखाते हुए निफ्टी 8909 के निचले स्तर तक गया था.

बैंक निफ्टी में बड़ी गिरावट बैंक निफ्टी की बड़ी गिरावट ने आज शेयर बाजार को नीचे खींचा है. आज बैंक निफ्टी 1113.30 अंक यानी 5.42 फीसदी की गिरावट के साथ 19409.35 के लेवल पर जाकर बंद हुआ है.

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयर आज निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो डॉ रेड्डीज लैब्स 4.38 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ. इसके अलावा भारती इंफ्राटेल 2.89 फीसदी, भारती एयरटेल 2.18 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 1.61 फीसदी और ब्रिटानिया 0.91 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए हैं. निफ्टी के गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक 12.25 फीसदी की भारी-भरकम गिरावट के साथ बंद हुआ है. इसके बाद बजाज फाइनेंस 9.07 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 8.72 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हुए हैं. वहीं हिंडाल्को और जी लिमिटेड दोनों ही शेयर 8.07 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. आज के कारोबार की बड़ी बातें बाजार में आज बिकवाली हावी रही और सेंसेक्स लगभग पूरे दिन गिरावट के दायरे में रहा. निफ्टी 3 फीसदी से ज्यादा टूटकर 9000 के नीचे बंद हुआ है. मिडकैप शेयरों में आज भारी गिरावट रही और मिडकैप इंडेक्स 3 फीसदी टूटकर बंद हुआ है. आईटी, बैंक, ऑटो शेयरों में गिरावट ने बाजार को नीचे खींचा. फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में रही हल्की तेजी ने बाजार को थोड़ा सहारा दिया. ये भी पढ़ें

RBI मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की अगली बैठक 3 से 5 जून को होगी, 5 जून को आएगी क्रेडिट पॉलिसी

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में पैसा लगाना है अच्छा विकल्प, इतने समय में हो जाएगा दोगुना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?
40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?
Mutual Fund SIP: 1 साल में 83% तक का मुनाफा! विदेशी बाजारों में छप्परफाड़ रिटर्न, इन देशों में भारतीय निवेशकों की चमकी किस्मत
1 साल में 83% तक का मुनाफा! विदेशी बाजारों में छप्परफाड़ रिटर्न, इन देशों में भारतीय निवेशकों की चमकी किस्मत
Gold Silver Price Today: सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते, जानें आज आपके शहर में क्या है 18K, 22K, 24K का रेट
Gold Silver Price Today: सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते, जानें आज आपके शहर में क्या है 18K, 22K, 24K का रेट
Bank Holiday Today: आज 11 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? यहां से दूर होगा कंफ्यूजन
Bank Holiday Today: आज 11 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? यहां से दूर होगा कंफ्यूजन

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget