एक्सप्लोरर

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में पैसा लगाना है अच्छा विकल्प, इतने समय में हो जाएगा दोगुना

आज के समय में जब छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें लगातार घट रही हैं तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में पैसा लगाकर आप आकर्षक रिटर्न हासिल कर सकते हैं.

नई दिल्लीः देश में कई स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर हाल ही में सरकार ने ब्याज दरें घटाई हैं और इसके असर से पीपीएफ जैसे निवेश विकल्पों पर ग्राहकों को कम ब्याज मिल रहा है. ऐसे में निवेशकों को अब वैकल्पिक उपायों पर नजर डालनी होगी और कुछ ऐसे ही विकल्पों में शामिल है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम.

क्या है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम के तहत 1 से 5 साल के लिए आप निवेश कर सकते हैं और इसमें 1000 रुपये से खाता खोला जा सकता है. इसमें सालाना आधार पर ब्याज दिया जाता है लेकिन ब्याज की गणना तिमाही आधार पर की जाती है.

निवेश पर मिलता है टैक्स छूट का लाभ इस स्कीम से मिलने वाला ब्याज पर तो टैक्स लगता है लेकिन निवेश की रकम पर आपको टैक्स नहीं देना होता है. इसमें निवेश करने वालों की सालाना आय में ये ब्याज जुड़ जाता है.

किस नियम के तहत मिलता है निवेश पर टैक्स छूट का फायदा इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के मुताबिक आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत 5 साल के टर्म डिपॉजिट में निवेश करने पर टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं.

ध्यान रखने वाली बातों को जानें पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट खातों पर एक साल से 3 साल तक की अवधि के लिए 5.5 फीसदी का ब्याज इंडिया पोस्ट दे रहा है और 5 साल के टाइम डिपॉजिट पर ये 6.7 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है.

इस खाते में कम से कम 1000 रुपये और ज्यादा से ज्यादा निवेश करने की कोई सीमा नहीं है.

इस खाते को माइनर के नाम पर भी खोला जा सकता है और इसमें जॉइंट अकाउंट खोलने की भी सुविधा मिलती है.

आप चैक या कैश के जरिए इस खाते को खुलवा सकते हैं और चेक की रकम खाते में आने की तारीख से ही खाता खुला हुआ माना जाता है.

5 लाख रुपये लगाकर 5 साल में पाएं करीब 7 लाख रुपये 5 लाख रुपये अगर आप 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में डालते हैं तो 6.7 फीसदी ब्याज की दर से आपको 5 साल बाद 6 लाख 97 हजार 33 रुपये कुल मिल सकते हैं. यानी 5 साल में आपके अमाउंट पर करीब 2 लाख रुपये की बढ़त हो जाएगी.

इतने समय में हो जाएगा आपका पैसा दोगुना इसी तरह अगर आप 5 लाख रुपये लगाते हैं तो 6.7 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से 10 साल 7 महीने या 127 महीने में आपका पैसा दोगुना हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget