एक्सप्लोरर

Stock Market में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 800 पॉइंट से ज्यादा गिरा, निफ्टी फिसलकर 9000 के पास पहुंचा

प्री-ओपन ट्रेड में बाजार में बड़ी कमजोरी देखी जा रही थी जिसके चलते साफ था कि शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ ही होने वाली है.

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार के लिए आज ग्लोबल संकेत तो ज्यादा अच्छे नहीं है और इसका असर शेयर बाजार पर देखा जा रहा है. आज स्टॉक मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई है. प्री-ओपन ट्रेड में बाजार में बड़ी कमजोरी देखी जा रही थी जिसके चलते साफ था कि शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ ही होने वाली है.

कैसे खुला बाजार आज के कारोबार में शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला और सेंसेक्स में 800 पॉइंट से ज्यादा की कमजोरी देखी गई. कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स 5 मिनट के भीतर ही 915 अंक यानी 2.89 फीसदी गिरकर 30732 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. एनएसई का इंडेक्स निफ्टी 9016 पर खुला था और शुरुआती 5 मिनट के भीतर ही 256.40 अंक यानी 2.77 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 9005 पर कारोबार कर रहा था.

प्री-ओपन ट्रेडिंग सेशन प्री-ओपन ट्रेडिंग सेशन में बाजार बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा था और सेंसेक्स में 800 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही थी. सेंसेक्स 30,836 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 231 अंक नीचे 9030 पर कारोबार कर रहा था.

शुरुआत में निफ्टी के शेयरों का हाल शुरुआत में ही देखें तो निफ्टी के 50 में से सिर्फ दो शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि 48 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है. चढ़ने वाले शेयरों में आईटीसी 1 फीसदी और डॉ रेड्डीज लैब्स 0.63 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी के गिरने वाले शेयर निफ्टी के लाल निशान वाले शेयर देखें तो इंडसइंड बैंक 7.16 फीसदी और हिंडाल्को 7.13 फीसदी टूटे हैं. मारुति और एक्सिस बैंक दोनों में 6.80 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा टाटा मोटर्स 6.71 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है. आज के एशियाई बाजार आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट ही दर्ज की गई है. जापान का निक्केई 1.5 फीसदी की गिरावट पर है और हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर दिख रहा है. कोस्पी भी 2 फीसदी गिरा है और सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स 0.70 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार करता दिख रहा है. ताइवान इंडेक्स 1.70 फीसदी टूटा है और शंघाई कंपोजिट 0.88 फीसदी नीचे दिख रहा है. कल के अमेरिकी बाजारों का हाल कल अमेरिकी बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें शून्य से भी नीचे चले जाने के कारण वहां सेंटीमेंट बिगड़ गया और ऑयल शेयरों में जबरदस्त गिरावट रही. कल डाओ जोंस 600 अंक से भी ज्यादा टूटकर बंद हुआ और नैस्डेक भी 1 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हो पाया.

ये भी पढ़ें

Air Asia ने कर्मचारियों की अप्रैल महीने की सैलरी में 20 फीसदी कटौती की-सूत्र वित्त मंत्रालय ने की सरकारी बैंकों की सराहना, कर्मचारियों को मिलेगा 20 लाख रूपये तक का बीमा सुरक्षा

कोरोना: कच्चे तेल का अंतरराष्ट्रीय बाजार गहरे संकट में, WTI का भाव गिरकर 0 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget