एक्सप्लोरर

बाजार में 4.5 सालों की सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1448 अंक टूटा, निफ्टी का 3.25 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप साफ

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली और दलाल स्ट्रीट लाल हो गई. सेंसेक्स में एक समय 1500 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी और आखिरकार सेंसेक्स 1448 अंक टूटकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः शेयर बाजार के लिए आज बेहद बुरा दिन साबित हुआ. कोरोना वायरस से मचे संकट के कारण दलाल स्ट्रीट आज लाल नजर आई है. बाजार में साढ़े चार साल की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट देखने को मिली है. आज की गिरावट शेयर बाजार में एक दिन में अगस्त 2015 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है. सेंसेक्स में आज एक समय 1500 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी गई और बाजार में हाहाकार मच गया.

निफ्टी का हाल निफ्टी में 11 साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट इस हफ्ते देखी गई है. निफ्टी का 3.25 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप साफ हो गया है. इस हफ्ते निफ्टी में कुल 7.28 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

कितना टूटकर बंद हुआ बाजार बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स आज 1448.37 अंक टूटकर या 3.64 फीसदी की गिरावट के साथ 38297.29 पर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 431.55 अंक टूटकर 11201.75 पर बंद हुआ है.

शुरुआत से ही बाजार में दिखी भारी कमजोरी आज बाजार की शुरुआत ही भारी गिरावट के साथ हुई थी और कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स में 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. सुबह 10 बजे के आसपास निफ्टी में भी 321 अंकों की बड़ी गिरावट देखी गई. आज के कारोबार में भारी गिरावट से रुपया भी 6 महीने के निचले स्तर पर आ गया था.

बैंक शेयरों में रही भारी गिरावट बैंक शेयरों के धड़ाम से गिरने के कारण बैंक निफ्टी में भी आज ऐसी गिरावट आई कि ये 3.25 फीसदी टूटकर बंद हुआ है. बैंक निफ्टी आज 29,204 के स्तर पर बंद हुआ है और मेटल शेयरों में तो हाहाकार मच गया. मेटल शेयर तो 7.34 फीसदी टूटकर बंद हुए हैं और आईटी शेयरों में भी जोरदार कमजोरी देखी गई. आईटी शेयर 5.27 फीसदी नीचे बंद हुए. पीएसयू बैंक शेयरों में भी करीब 5 फीसदी की भारी-भरकम कमजोरी देखने को मिली.

मीडिया शेयरों में भी रही गिरावट मीडिया शेयरों में भी आज करीब 5 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार बंद हुआ और फार्मा शेयरों में 3.68 फीसदी की भारी गिरावट रही.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में वेदांता लिमिटेड 13.56 फीसदी टूटा और टाटा मोटर्स में 10.74 फीसदी नीचे कारोबार बंद हुआ. हिंडाल्को 9.93 फीसदी और टेक महिंद्रा 7.77 फीसदी टूटा है. टाटा स्टील में 7.70 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

लगातार छठे दिन गिरे बाजार घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज की गई. बीएसई के 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में कारोबार के दौरान एक समय 1525 अंक तक की गिरावट आ गई थी. जानकारों के मुताबिक चीन के अलावा दूसरे देशों में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने से ग्लोबल इकोनॉमी पर इसके हो सकने वाले असर को लेकर निवेशक घबराये हुए हैं. इस वायरस से दुनिया भर में अब तक 83 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं.

एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कंपोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कोस्पी और जापान के निक्की में 3.71 फीसदी तक की गिरावट रही. यूरोप के शेयर बाजार कारोबार के दौरान चार फीसदी तक की गिरावट में चल रहे थे. गुरुवार को अमेरिका का डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1190.95 अंक गिरकर बंद हुआ. यह इसके इतिहास की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड खरीदने के लिए आज कितना करना होगा खर्च...
सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड खरीदने के लिए आज कितना करना होगा खर्च...
Stock Market 13 March: शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 645 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसली
शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 645 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसली
बाप रे... रिटर्न के मामले में यह शेयर निकला मल्टीबैगर, 1 लाख के बन गए 1 करोड़; निवेशकों की हुई मौज
बाप रे... रिटर्न के मामले में यह शेयर निकला मल्टीबैगर, 1 लाख के बन गए 1 करोड़; निवेशकों की हुई मौज
Stocks to Watch: कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए इसकी वजह...
कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए इसकी वजह...

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget