एक्सप्लोरर

Stock Market Outlook: इस हफ्ते इन बातों पर निर्भर होगी शेयर बाजार की रफ्तार, ये आंकड़े डालेंगे असर, जानें

Stock Market Outlook: कल से शुरू होने वाला नया कारोबारी हफ्ता नए आंकड़ों और ग्लोबल बाजारों से मिले संकतों पर प्रतिक्रिया देगा. इस हफ्ते क्या कारक रहेंगे बाजार के लिए अहम-यहां जानें.

Stock Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता अच्छा साबित हुआ है. पिछले हफ्ते सेंसेक्स करीब 1000 अंक और निफ्टी 330 अंक की कुल बढ़त दिखाने में सफल रहा है. कल से शुरू होने वाले नए कारोबारी हफ्ते के लिए भी संकेत अच्छे ही लग रहे हैं और इस हफ्ते में पांच नहीं बल्कि चार ट्रेडिंग सेशन होंगे. इस हफ्ते मंगलवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार में अवकाश होने से कारोबारी सप्ताह छोटा होगा.

कैसा रहेगा इस हफ्ते कारोबार
कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक संकेतों और विदेशी फंड निवेशकों की गतिविधियों से आने वाले सप्ताह में इक्विटी बाजार की दिशा तय होने की संभावना है. विश्लेषकों ने यह अनुमान जताया है. स्वास्तिका इंवेस्टमेंट लिमिटेड के सीनियर टेक्नीकल एनालिस्ट प्रवेश गौर ने कहा, 'घरेलू मोर्चे पर बाजार बीपीसीएल, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों के तिमाही नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देगा.'

कंपनी नतीजों, वैश्विक संकेतों से तय होगी बाजार की दिशा
उन्होंने कहा कि कंपनी नतीजों के अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का प्रवाह भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा रहा है. एफआईआई की दिलचस्पी एक बार फिर से भारतीय बाजार को लेकर पैदा हुई है. रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के शोध उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा, 'इस हफ्ते में कारोबारी गतिविधियां चार दिन ही रहेंगी. इस दौरान तिमाही नतीजों के अलावा औद्योगिक उत्पादन सूचकांक जैसे वृहद-आर्थिक आंकड़े भी आने वाले हैं. इसके साथ ही विदेशी पूंजी के रुख और वैश्विक बाजारों के प्रदर्शन से भी घरेलू बाजार की दिशा तय होगी.' एम्के वेल्थ मैनेजमेंट के शोध प्रमुख जोसफ थॉमस ने कहा कि बाजारों में एक तरह की स्थिरता का भाव होने के बावजूद विदेशी घटनाक्रम आने वाले समय में कारोबार की दिशा प्रभावित करते रहेंगे.

SBI के नतीजे रहे शानदार
जहां तक कंपनी नतीजों का सवाल है तो देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही लाभ हासिल किया है. भारतीय स्टेट बैंक ने शनिवार को कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 74 फीसदी बढ़कर 13,265 करोड़ रुपये हो गया. 

विदेशी निवेशकों ने नवंबर के पहले हफ्ते में की जमकर खरीदारी
करीब दो महीनों तक भारतीय बाजार से निकासी करने वाले विदेशी निवेशकों ने नवंबर के पहले हफ्ते में जोरदार वापसी की है. इस दौरान विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में 15,280 करोड़ रुपये की लिवाली की है. अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के सख्त रुख में थोड़ी नरमी आने की उम्मीद में विदेशी निवेशक खरीदार बने हुए हैं. पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 990.51 अंक यानी 1.65 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई जबकि निफ्टी 330.35 अंक यानी 1.85 फीसदी बढ़ा.

ये भी पढ़ें

Market Capitalization: बीते हफ्ते इन कंपनियों का मार्केट कैप रहा सबसे ज्यादा, बाजार में टॉप पर रही ये बड़ी कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kim Kardashian: अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
LPG News: 18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार
18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget