एक्सप्लोरर

Market Capitalization: बीते हफ्ते इन कंपनियों का मार्केट कैप रहा सबसे ज्यादा, बाजार में टॉप पर रही ये बड़ी कंपनी

Market Capitalization: क्या आप जानना चाहते हैं कि बीते हफ्ते शेयर बाजार में किन कंपनियों ने सबसे ज्यादा कमाई की है? यहां आपके इस सवाल का जवाब मिल जाएगा.

Market Capitalization: इक्विटी बाजारों में तेजी के रुख के बीच शीर्ष दस मूल्यवान कंपनियों में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते हफ्ते 1,33,707.42 करोड़ रुपये बढ़ गया. सबसे ज्यादा बढ़त रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) में दर्ज की गई. पिछले हफ्ते बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 990.51 अंक यानी 1.65 फीसदी बढ़ा. इससे टॉप की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. शीर्ष दस में से सात कंपनियों का पूंजीकरण 1.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है.

टॉप 10  में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा
टॉप की दस मूल्यवान कंपनियों में आरआईएल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी लिमिटेड और आईटीसी का मार्केट कैप बढ़ा है. वहीं आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) और भारती एयरटेल के मार्केट कैपिटलाइजेशन में गिरावट दर्ज की गई.

जानें कितनी बढ़ी शीर्ष कंपनियों की वैल्यू
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी आरआईएल का मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले हफ्ते 44,956.5 करोड़ रुपये बढ़कर 17,53,888.92 करोड़ रुपये हो गया. एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 22,139.15 करोड़ रुपये बढ़कर 8,34,517.67 करोड़ रुपये हो गया. एसबीआई के मार्केट कैप में 20,526.61 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसका वैल्यूएशन बढ़कर 5,29,898.82 करोड़ रुपये हो गया. वहीं टीसीएस का मार्केट कैप 19,521.04 करोड़ रुपये बढ़कर 11,76,860.69 करोड़ रुपये हो गया. 

एचडीएफसी लिमिटेड का मार्केट कैप 16,156.04 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,52,396.31 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान आईटीसी के मार्केट कैप में 9,861.07 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसका मूल्यांकन 4,38,538.73 करोड़ रुपये हो गया. इसके साथ ही आईटी कंपनी इंफोसिस का मार्केट कैप 547.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,37,023.14 करोड़ रुपये हो गया.

जानें किस कंपनी ने कायम रखा अपना रुतबा
इस तरह हफ्ते के आखिर में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी. टीसीएस दूसरे स्थान पर है जबकि एचडीएफसी बैंक को तीसरा स्थान मिला है. इनके बाद क्रमशः इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एसबीआई, भारती एयरटेल, एचडीएफसी और आईटीसी का स्थान आता है.

गिरने वाली कंपनियों का मार्केट कैप कितना घटा
इसके उलट आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,518.27 करोड़ रुपये घटकर 6,31,314.49 करोड़ रुपये पर आ गया. एचयूएल के मार्केट कैप में भी 1,186.55 करोड़ रुपये की गिरावट आई और इसका मूल्यांकन 5,92,132.24 करोड़ रुपये रह गया. भारती एयरटेल का मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले हफ्ते 222.53 करोड़ रुपये घटकर 4,54,182.23 करोड़ रुपये पर आ गया.

ये भी पढ़ें

Twitter: ट्विटर ने छटंनी के क्रम में बर्खास्त की ये टीमें, भारत की कम्यूनिकेशन टीम के 50 फीसदी कर्मचारियों को निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल
Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई
Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget