एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: साल के पहले दिन शेयर बाजार में फ्लैट ओपनिंग, रिकॉर्ड ऊंचाई पर मिडकैप इंडेक्स

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की सपाट ओपनिंग हुई है और साल 2024 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को मार्केट ओपनिंग से कोई खास खुशी तो नहीं मिल पाई है. हालांकि मिडकैप इंडेक्स में चौतरफा तेजी है.

Stock Market Opening: साल 2024 के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2024 को भारतीय शेयर बाजार को मजबूत ओपनिंग नहीं मिल पाई. हालांकि मिडकैप इंडेक्स की तेजी के दम पर स्टॉक मार्केट में अच्छी तेजी लौटने की उम्मीद बन रही है. आज मार्केट की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 17.50 अंक गिरकर 72222.76 के लेवल पर था और एनएसई का निफ्टी 5.50 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 21725.90 के लेवल पर बना हुआ था.

कैसी रही 1 जनवरी की स्टॉक मार्केट ओपनिंग

एनएसई का 30 शेयरों का इंडेक्स सेंसेक्स 21.87 अंकों की गिरावट के साथ 72,218 के लेवल पर ओपन हुआ है. वहीं एनएसई का निफ्टी 3.65 अंकों की नाममात्र की गिरावट के साथ 21,727 के लेवल पर ओपनिंग मिली है.

मिडकैप इंडेक्स में रिकॉर्ड ऊंचाई पर ओपनिंग

मिडकैप इंडेक्स में 137 अंकों की ऊंचाई के साथ 46319 के लेवल पर कारोबार देखा जा रहा है और ये रिकॉर्ड ऊंचाई पर आ गया है. सेक्टोरल इंडेक्स में पीएसयू बैंक सबसे ज्यादा 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों में तेजी देखी जा रही है और 15 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. आज सेंसेक्स का टॉप गेनर टाटा मोटर्स है जो 1.70 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. इंडसइंड बैंक 0.75 फीसदी चढ़ा है. एसबीआई में 0.66 फीसदी की मजबूती है और नेस्ले इंडस्ट्रीज 0.59 फीसदी ऊपर है. आईटीसी में 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

निफ्टी के शेयरों की क्या है हालत

निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है जबकि 22 शेयरों में गिरावट बनी हुई है. इसके साथ ही एक शेयर में बिना बदलाव के साथ कारोबार हो रहा है.

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

कोल इंडिया में सबसे ज्यादा 2.62 फीसदी की तेजी है और टाटा मोटर्स 1.79 फीसदी चढ़ा है. ग्रासिम में 1.65 फीसदी की मजबूती है और यूपीएल 1.32 फीसदी की बढ़त बनी हुई है. बीपीसीएल में 1.14 फीसदी की उछाल देखी जा रही है. गिरने वाले शेयरों में आयशर मोटर्स में 1.39 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. एमएंडएम में 1.14 फीसदी की कमजोरी बनी हुई है. भारती एयरटेल में 0.79 फीसदी की सुस्ती बनी हुई है और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज में 0.68 फीसदी नीचे कारोबार हो रहा है. एचएयूएल 0.63 फीसदी फिसलकर कारोबार कर रहा है.

बैंक निफ्टी की कैसी है तस्वीर

बैंक निफ्टी भी तेजी में लौट आया है और 18.40 अंकों की तेजी के साथ 48310 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें

Financial Changes: नए साल की पहली तारीख, आज से पर्सनल फाइनेंस के नियमों में हुए ये 5 बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या Best before के बाद खाना जहर हो जाता है? FSSAI ने दूर किया कंफ्यूजन
क्या Best before के बाद खाना जहर हो जाता है? FSSAI ने दूर किया कंफ्यूजन
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
Ethanol Subsidy: एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget