एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा चढ़कर 64400 के पार, निफ्टी 19200 के ऊपर

Stock Market Opening:  घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन जोरदार उछाल देखा जा रहा है और निवेशकों के चेहरे खिले हुए हैं. बैंक निफ्टी के उछाल से बाजार को सपोर्ट दे रहा है.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गुलजार दिख रहे हैं और जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार की ओपनिंग (Stock Market Update) हुई है. सुबह ग्लोबल बाजारों से सपोर्ट मिल रहा है और आज एशियाई बाजार भी मजबूती पर हैं. बैंक निफ्टी के सपोर्ट से बाजार चढ़ा है और आईटी शेयर भी ऊपर हैं. बाजार का सेंटीमेंट अच्छा दिख रहा है और पिछले हफ्ते के मुकाबले ये हफ्ता बाजार के लिए अच्छी तेजी वाला साबित हुआ है. त्योहारी सीजन के जारी रहने का फायदा शेयर बाजार को भी मिल रहा है.

शेयर बाजार की ओपनिंग कैसी रही

शेयर बाजार की ओपनिंग में आज बीएसई का सेंसेक्स 364 अंक या 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 64,444 के लेवल पर खुला है. वहीं एनएसई का निफ्टी 107.75 अंक या 0.56 फीसदी की उछाल के साथ 19,241 के लेवल पर खुला है.

बैंक निफ्टी में जबरदस्त उछाल

आज बाजार को बैंक निफ्टी से जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है और ये 230 अंक से ज्यादा उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी 43241 के लेवल पर ओपनिंग मिनटों में दिखाई दे रहा है.

बाजार के चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का हाल

बाजार में आज एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो देखें तो जबरदस्त तेजी के साथ ज्यादातर स्टॉक्स कारोबार कर रहे हैं. 1625 शेयरों में मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार देखा जा रहा है और 326 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. 92 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड कर रहे हैं.

सेंसेक्स के शेयरों की तस्वीर

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 6 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा 1.88 फीसदी की उछाल टाटा मोटर्स में देखी जा रही है और 1.77 फीसदी की मजबूती टेक महिंद्रा में बनी हुई है. आईसीआईसीआई बैंक 1.41 फीसदी तो टाइटन 1.33 फीसदी ऊपर हैं. सन फार्मा में 1.02 फीसदी और इंफोसिस में 0.99 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है.

निफ्टी का क्या है हाल

निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ ट्रेड देखा जा रहा है और 6 शेयर गिरावट के दायरे में हैं. टॉप गेनर्स में अपोलो हॉस्पिटल 4.52 फीसदी चढ़ा है और टाटा मोटर्स 2.24 फीसदी की मजबूती पर है. अडानी पोर्ट्स 2.08 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज 2 फीसदी और यूपीएल 1.88 फीसदी उछले है.

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में सभी क्षेत्र तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं और सारे सेक्टर्स बढ़ रहे हैं. सबसे ज्यादा 0.92 फीसदी की बढ़त हेल्थकेयर इंडेक्स में है. मीडिया शेयर 0.82 फीसदी ऊपर हैं, मेटल स्टॉक्स 0.79 फीसदी चढ़े हैं और निजी बैंक 0.75 फीसदी की बढ़त पर बने हुए हैं.

बाजार की प्री-ओपनिंग ऐसी रही

स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 510.86 अंक चढ़कर 0.80 फीसदी की उछाल के साथ 64591 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई का निफ्टी 162.35 अंक या 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ 19295 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.

ये भी पढ़ें

Diwali-Chhath Train: दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए नो टेंशन, नई दिल्ली-पटना के बीच चलेगी गतिशक्ति स्‍पेशल ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kim Kardashian: अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
LPG News: 18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार
18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget