एक्सप्लोरर

Diwali-Chhath Train: दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए नो टेंशन, नई दिल्ली-पटना के बीच चलेगी गतिशक्ति स्‍पेशल ट्रेन

Diwali-Chhath Train: रेलयात्रियों को दिवाली-छठ पर घर आने-जाने में आसानी हो, इसके लिए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली-पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. तो आप भी घर जाने के लिए टिकट बुक कराएं.

Special Trains For Diwali-Chhath: आने वाले दिवाली और छठ के त्‍योहारों के मद्देनजर उत्तर रेलवे नई दिल्ली -पटना के बीच गतिशक्ति स्‍पेशल सुपरफास्‍ट रेलगाड़ी को चलाने जा रही रही और इसका शेड्यूल इस तरह बनाया गया है कि लोग त्योहार के मौके पर समय से घर पहुंच सकें और इसके बाद वापस अपने काम वाली जगह पर आ सकें.

रेलयात्रियों को आने-जाने के लिए आसानी हो, इसके लिए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली-पटना के लिए स्पेशल ट्रेन के 12 फेरे चलाने का ऐलान किया है. लोगों को इन ट्रेनों के आने से कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी.

ट्रेन नंबर 02246/02245 का शेड्यूल जानें

ट्रेन नंबर 02246

02246 नई दिल्ली-पटना जंक्शन रिजर्व्ड सुपरफास्‍ट गतिशक्ति स्‍पेशल रेलगाड़ी तारीख 10.11.2023, 11.11.2023, 14.11.2023, 15.11.2023, 16.11.2023 और 17.11.2023 को नई दिल्ली से रात 11.45 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 03.50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 02245

वापसी दिशा में 02245 पटना जंक्शन-नई दिल्ली रिजर्व्ड सुपरफास्‍ट गतिशक्ति स्‍पेशल रेलगाड़ी तारीख 11.11.2023, 12.11.2023, 15.11.2023, 16.11.2023, 17.11.2023 और 18.11.2023 को पटना जंक्शन से शाम 07.00 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सुबह 10.30  बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

किन स्टेशनों पर रुकेगी ये ट्रेन

इकोनॉमी एयरकंडीशंड डिब्‍बों वाली यह स्‍पेशल रेलगाड़ी रास्ते में कानपुर सेन्‍ट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पं दीन दयाल उपाध्‍याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

12 फेरे चलाए जाएंगे

उत्तर रेलवे के मुख्‍य जनसम्‍पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रेन के कुल 12 चलाए जाएंगे और ये खास तौर पर त्योहारों के मौके पर चलाई जा रही हैं.

अन्य ट्रेन भी चलाई गईं- वंदे भारत भी शामिल

भारतीय रेलवे ने इस साल फेस्टिव सीजन में दिवाली छठ के लिए 283 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इसमें एक स्पेशल वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है. उत्तर रेलवे ने दिल्ली से पटना के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया था जिसे शानदार रिस्पॉन्स मिला है. दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत 11 नवंबर, 14 नवंबर और 16 नवंबर के बीच दौड़ेगी और वापसी में 12 नवंबर, 15 नवंबर और 17 नवंबर को चलेगी. 31 अक्टूबर से इस ट्रेन की बुकिंग चालू हो चुकी है.

ये भी पढ़ें

ESAF Small Finance Bank IPO: आज खुल रहा है ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें यह डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget