एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार सुस्त, सेंसेक्स 61500 के ऊपर ओपन, निफ्टी सपाट खुलकर हरे निशान में लौटा

Stock Market Opening: शेयर बाजार की आज की ओपनिंग तो सुस्त हुई पर बाजार ओपनिंग मिनटों के बाद अब हरे निशान में लौट गया है. सेंसेक्स-निफ्टी नीचे खुलकर तुरंत ऊपरी लेवल पर आ गए हैं.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ ही कारोबार की शुरुआत हुई है और इसके पीछे जहां ग्लोबल कारण हैं, वहीं बैंकों शेयरों की गिरावट का भी हाथ है. बैंक निफ्टी की शुरुआत जहां लाल निशान में हुई है वहीं ग्लोबल लेवल पर देखें तो शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बड़ी कमजोरी के साथ बंद हुआ है. डाओ में करीब 200 अंकों की गिरावट का असर आज वैश्विक बाजार पर देखा जा रहा है. इन्हीं कारणों से आज भारतीय बाजार की ओपनिंग भी धीमी हुई है.

कैसे खुला आज शेयर बाजार

बीएसई का सेंसेक्स आज 150 अंक की गिरावट के साथ यानी 0.24 फीसदी नीचे 61,579.78 पर खुल पाया है. एनएसई का निफ्टी केवल 2.3 अंक की गिरावट यानी लगभग सपाट होकर  18,201.10 पर खुल पाया है. 

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और 10 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 32 शेयरों को तेजी के साथ दिखा रहा है. 18 शेयरों में गिरावट का लाल निशान हावी है.

किन सेक्टोरियल इंडेक्स में आज है तेजी-किन में है गिरावट

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज निफ्टी के मीडिया और प्राइवेट बैंक सेक्टर्स के अलावा बाकी सब में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा है. सबसे ज्यादा 0.79 फीसदी की तेजी आईटी शेयरों में देखी जा रही है. हेल्थकेयर इंडेक्स 0.75 फीसदी ऊपर हैं. फार्मा में 0.55 फीसदी और पीएसयू बैंक में 0.44 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है.

अडानी शेयरों में आज देखी जा रही तेजी

अडानी ग्रुप के शेयरों में आज अच्छी तेजी देखी जा रही है और इसके आधार पर ग्रुप की शुरुआत बेहतरीन कही जा सकती है. कई अडानी स्टॉक्स में 5-5 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. अडानी विल्मर, अडानी पोर्ट्स इसका उदाहरण हैं.

सेंसेक्स के कौन से शेयरों में उछाल

एनटीपीसी करीब 2 फीसदी ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है और पावरग्रिड 1.33 फीसदी चढ़ा है. इंफोसिस करीब 1 फीसदी उछला है और विप्रो में 0.87 फीसदी की मजबूती है. सन फार्मा 0.85 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.84 फीसदी और एलएंडटी भी 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

सेंसेक्स के ये शेयर आज टूटे

इंडसइंड बैंक आधा फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. भारती एयरटेल 0.36 फीसदी, नेस्ले 0.30 फीसदी और एशियन पेंट्स 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है.आईसीआईसीआई बैंक 0.17 फीसदी और एक्सिस बैंक 0.16 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें

2000 Rupees Note: 2000 रुपये के नोटों से खरीदने जा रहे हैं सोना, ज्वैलर्स इन शर्तों के साथ ले रहे ये करेंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget