एक्सप्लोरर

बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स गिरकर 72,220 पर खुला, निफ्टी 21,935 पर ओपन

Stock Market Opening: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत देखी गई है और सेंसेक्स- निफ्टी की ओपनिंग लाल निशान में हुई है. बीएसई सेंसेक्स 72,220 पर खुला है जबकि निफ्टी 21,935 पर ओपन हो पाया है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत देखी गई है और सेंसेक्स- निफ्टी की ओपनिंग लाल निशान में हुई है. बीएसई सेंसेक्स 72,220 पर खुला है जबकि निफ्टी 21,935 पर ओपन हो पाया है. ग्लोबल बाजारों के कमजोर रुख और मंथली मासिक डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रेक्ट के निपटान की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है.

कैसी रही बाजार की ओपनिंग

बीएसई का सेंसेक्स 84.31 अंकों की गिरावट के साथ 72,220 पर खुला है और एनएसई का निफ्टी 15.95 अंक गिरकर 21,935 के लेवल पर ओपन हुआ है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल 

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में बढ़त देखी गई है और 11 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.20 फीसदी चढ़ा है और मारुति 0.99 फीसदी चढ़ा है.

टाइटन 0.60 फीसदी तो विप्रो 0.54 फीसदी ऊपर है. एमएंडएम में 0.42 फीसदी की मजबूती बनी हुई है. टॉप लूजर्स में पावरग्रिड आज फिर 1 फीसदी नीचे है और एक्सिस बैंक में 0.80 फीसदी की गिरावट है. कोटक महिंद्रा बैंक भी 0.80 फीसदी और एचयूएल 0.72 फीसदी फिसलकर कारोबार कर रहा है.

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर बढ़त पर थे जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे.

निफ्टी के शेयरों का क्या है हाल

एनएसई निफ्टी के 50 में से केवल 15 शेयर ही तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं जबकि 34 शेयरों में गिरावट का रुख देखा जा रहा है. एक शेयर है जो बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहा है और ये एसबीआई का स्टॉक है. निफ्टी के टॉप गेनर्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक और टाटा कंज्यूमर के शेयर शामिल हैं.

ग्लोबल बाजारों से कोई सपोर्ट नहीं 

एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग नुकसान में ट्रेड कर रहे हैं वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट प्रॉफिट में दिखाई दे रहा है. अमेरिकी बाजार बुधवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे.

ये भी पढ़ें

Medicine Rate: बुखार, इन्फेक्शन, कॉलेस्ट्रॉल, शुगर समेत 100 दवाएं होंगी सस्ती-सरकार ने दी बड़ी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget